- लाल फाटक के रहने वाले हैं दोनों दोस्त, चलाते हैं खुद का यू-ट्यूब चैनल

- कैंट के मदारी की पुलिया पर कर रहे थे चे¨कग, धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट

बरेली : प्रैंक वीडियो के शौक ने दो नौजवानों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। यू-ट्यूब पर पुलिसिया प्रैंक के बढ़ते हिट और लाइक को देख खुद का यू-ट्यूब चैनल चला रहे दो दोस्त वर्दी खरीद पुलिस बन गए। इसके बाद कैंट के मदारी की पुलिया पर वाहन चे¨कग करने लगे। इसी दौरान दोनों धर लिये गए। शिवम यादव निवासी झील गौटिया व अशोक कुमार निवासी सदभावना कालोनी लाल फाटक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी एवं लोक सेवक की पोशाक पहनने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

राहगीर ने की शिकायत

कैंट के मदारी की पुलिया के पास शिवम यादव व उसका दोस्त अशोक कुमार वर्दी पहनकर चे¨कग कर रहे थे। शिवम एचसीपी बना था जबकि अशोक कुमार कांस्टेबल बना था। दोनों ने ट्रिपि¨लग सवारी और बगैर मास्क गुजर रहे लोगों को रोक चे¨कग शुरू की। इसी दौरान गुजर रहे राहगीर को दोनों पर शक हुआ। महज दो सौ मीटर दूर स्थित थाने में मामले की जानकारी दी गई। दारोगा विक्रांत आर्य ने टीम के साथ पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। दोनों के पास से एसएलआर कैमरा बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों के द्वारा यू-ट्यूब चैनल के लिए प्रैंक वीडियो शूट किया जा रहा था। शिवम यादव द्वारा यू-ट्यूब चैनल संचालित किया जाता है। बगैर अनुमति वर्दी पहनकर चे¨कग करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और लोकसेवक की पोशाक पहनने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।

चला रहे हैं यू-ट्यूब चैनल

शिवम यादव ने बीए तृतीय वर्ष व अशोक कुमार ग्रेजुएशन पूरा कर चुके हैं। कमाई के लिए दोनों ने मिलकर अक्टूबर वर्ष 2020 में यू-ट्यूब चैनल शुरू किया। दोस्तों के साथ मिलकर दोनों अब तक सात प्रैंक वीडियोज अपने यू-ट्यूब चैनल पर डाल चुके हैं। चैनल के अब तक 164 सब्सक्राइबर हैं। बताया कि चार हजार घंटे पूरा करने पर यू-ट्यूब भुगतना करता है। बताया कि पुलिस प्रैंक के वीडियोज की ज्यादा डिमांड हैं। इसी के चलते वर्दी खरीदकर पुलिस प्रैंक के लिए चे¨कग की जा रही थी।

एक एयरफोर्स कर्मी का बेटा

शिवम यादव एयरफोर्स कर्मी का बेटा है जबकि अशोक कुमार के पिता किसान हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि चे¨कग के बाद संबंधित व्यक्ति से यू-ट्यूब प्रैंक के लिए वीडियो बनाए जाने की जानकारी दी जा रही थी। किसी से किसी भी प्रकार की वसूली नही की गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

दोनों आरोपितों को चे¨कग करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में प्रैंक के लिए वीडियो बनाए जाने की बात कही। दारोगा की ओर से दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

- राजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, कैंट थाना

Posted By: Inextlive