-लंबे समय से रामपुर बाग का कंटेमेंट जोन हटा, प्रभा टॉकीज के सामने वाला रास्ता खोला

बरेली :कोविड संक्रमितों के मिलने के बाद रामपुर बाग में बना कंटेमेंट जोन तकरीबन खत्म हो गया है। प्रभा टॉकीज के सामने लगी बैरिकेडिंग को पुलिस ने हटा लिया है। वहीं शहर की दूसरी पॉश कॉलोनी राजेंद्रनगर में लगातार कोविड मरीजों के मिलने के बाद लोगों में चर्चा है कि कही दोबारा कंटेमेंट जोन न तब्दील कर दिया जाए।

व्यवसायी, डॉक्टर मिले थे पॉजिटिव

तकरीबन डेढ़ महीने पहले रामपुर बाग में कुछ व्यवसायी और डॉक्टरों के कोविड संक्रमित होने के बाद कंटेमेंट जोन मानते हुए सील किया गया। सभी रास्ते ब्लॉक करके धन्वतरी तोमर चौराहा की तरफ से ही आवागमन को छूट दी गई। मुख्य मार्ग यानी प्रभा टाकिज के सामने वाला रास्ता भी बंद किया गया। लोगों ने प्रशासन में लंबी पैरवी की। लेकिन बैरिकेटिंग नहीं हटाई गई थी।

राजेंद्र नगर भी सील

राजेंद्रनगर को भी सील किया गया था। आवास विकास वाली रोड पर तकरीबन पूरे महीने पुलिस और लोगों के बीच नोकझोक होती रही थी। मरीज कम होने के बाद यहां बैरिकेटिंग हटाई गई, लेकिन अब एक साथ दस मरीज मिलने के बाद प्रशासन क्लस्टर बनाए जाने पर विचार कर रहा है। राजेंद्रनगर के अंदर जनकपुरी, इंद्रानगर और 1400-1400 मकानों के पांच ब्लॉक आते हैं।

क्या कहते हैं राजेंद्रनगर के लोग

संक्रमितों का मिलना चिंताजनक है। अनलॉक में भी हम लॉकडाउन के नियमों का ही पालन कर रहे हैं। कंटेंमेंट जोन बनाने से लोगों को काफी दिक्कत होती है। । विकास यादव, राजेंद्रनगर

आवास विकास रोड पर लोगों का जमावड़ा, पुलिस से हंगामा, यही होता रहा। मरीजों के मिलने पर ही नियंत्रण कर सकते हैं। कंटेंमेंट जोन से लोगों को परेशानी थी। । जितिन अरोरा, राजेंद्रनगर

प्रशासन से निर्देश मिलने के मुताबिक ही हमारा मूवमेंट होता है। कुछ बेरिकेटिंग बढ़वाई गई है। राजेंद्रनगर में कुछ जगह पर मरीज एक साथ मिले हैं।

बलवीर सिंह, इंस्पेक्टर प्रेमनगर

Posted By: Inextlive