- शहर के वार्डो में सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृत है 18 करोड़ का बजट

- मोहल्लों की सड़कों के निर्माण के लिए नगर निगम ने तैयार की कार्य योजना

बरेली : स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 5.61 किमी लंबी सड़कों पर साढ़े 18 करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। जबकि नगर निगम ने भी अपने तमाम मदों से सड़कों का निर्माण की कवायद तेज कर दी है। पुराने शहर से सटे मोहल्लों को सड़क निर्माण से सहूलियत मिलेगी।

ये बनी योजना

स्मार्ट सिटी योजना में शहर की आंतरिक सड़कों को भी स्मार्ट बनाने के लिए चयनित किया गया है। करीब 11ण्21 किलोमीटर आंतरिक सड़कें स्मार्ट बनेंगी। इन सड़कों पर राहगीरों की सुविधाओं की व्यवस्था होगी। शहर में खोदाई होने के कारण सड़कों की लंबाई में संशोधन किया गया है। इसके निर्माण में करीब 18ण्50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उधरए नगर निगम ने बीसलपुर चौराहे से जगतपुर पुलिस चौकी के पास गणपति स्वीट्स तक का मार्ग करा दिया है। अब गणपति स्वीट्स से शाहदाना चौराहा तक का मार्ग का काम शुरू हो गया है। करीब 1.25 करोड़ रुपये से सड़क का काम की कवायद हो चुकी है। डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कार्य फ्राईडे रात से शुरू करवा दिया गया। रात को सहायक अभियंता मनोज गुप्ता ने निर्माण कार्य शुरू करवाया है।

इन मुहल्लों के लोगों को होगा फायदा

शाहदाना, रोहली टोला, कांकर टोला, सूफी टोला, काजी टोला, जगतपुर, मीरा की पैठ, लोधी टोला, सहसवानी टोला, बारादरी, एजाज नगर गौटिया, बुखारपुरा, चक महमूद आदि मोहल्लों में सड़कों को निर्माण होगा जिससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

लंबे समय से जर्जर थी सड़क

इस रोड पर कांकर टोला और आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय पहले नाला निर्माण के लिए सड़क की खोदाई हुई थी। इसके साथ ही वहां सीवर लाइन भी सड़क के नीचे डाली गई। इस कारण सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी। सड़क पर जलभराव की भी समस्या लगाता बनी हुई थी। इससे वहां से निकलने वालों तमाम दिक्कतें थी।

शाहदाना चौराहे से बीसलपुर चौराहा तक शहर का प्रमुख लिंक मार्ग है। इस मार्ग में शाहदाना से गणपति स्वीट्स तक सड़क निर्माण शुरू करवा दिया गया है। जल्द निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

तारकेश्वर पांडेयए एई, जल निगम।

Posted By: Inextlive