पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल गांव में पुलिस के पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

बरेली(ब्यूरो)। भोजीपुरा के मझौआ गंगापुर गांव में ट्यूजडे को मोहर्रम के जुलूस में बड़ा बवाल हो गया। यहां डीजे बजाने के विरोध में ङ्क्षहदू-मुस्लिम आमने-सामने आ गए। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान महिलाओं ने भी छतों, घरों, गलियों से जमकर पत्थर बरसाए। इससे गांव के कई लोग घायल हो गए। गांव का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। वहां पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है।

नई परंपरा डालने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों के सुबह करीब 11 बजे मोहर्रम का जुलूस शुरू किया गया, जिसमें डीजे भी बजाया जाने लगा। इस पर गांव के ही ङ्क्षहदू समाज के लोगों ने विरोध किया। उनका कहना था कि इससे पहले कभी मोहर्रम में डीजे नहीं बजाया गया। इस बार नई परंपरा डाली जा रही है। बताते हैं कि डीजे की ऊंचाई करीब 12 फीट थी। इसको लेकर लोग विरोध पर अड़ गए। विवाद के चलते जुलूस रुक गया। ताजिया रखने के बाद मुस्लिमों ने भी हंगामा खड़ा कर दिया। बच्चे भी पत्थरबाजी में पीेछे नहीं रहे। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। लोग दुकानें बंद कर भागने लगे। पत्थरबाजी में ङ्क्षहदू पक्ष के पांच लोग लालता प्रसाद, सुमन, अजय, प्रेमशंकर, विष्णु देव शर्मा, जबकि मुस्लिम पक्ष की ओर से चार लोग सितारा, आरिफ, नरगिस, आरिफा घायल हैं। बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डीजे की ऊंचाई आठ फीट करवा दी। इसके साथ ही गांव के बाहर डीजे बजाने की अनुमति दी। लेकिन, इसी दौरान किसी ने अफवाह उड़ा दी। इससे पत्थरबाजी शरू हो गई। जानकारी पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद माहौल शांत हुआ और जुलूस आगे बढ़ा। फिलहाल, घटना के बाद से गांव व आस-पास के क्षेत्रों में ङ्क्षहदू-मुस्लिम में तनाव है।

Posted By: Inextlive