पुलिस के सामने ही बेरोकटोक शहर में सवारी ढोते हैं.

बरेली (ब्यूरो)। स्मार्ट सिटी की सड़कों पर लोगों को स्मूद ट्रैफिक की सुविधा मिल सके, इसके लिए सड़कों का चौड़ीकरण करने के साथ ही नए ओवरब्रिज और अंडर पास बनाए जा रहे हैं। बावजूद इसके शहर से जाम का झाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी बड़ी वजह हैं शहर की सड़कों पर दौड़ रहे देहात परमिट के ऑटो रिक्शा। देहात परमिट के ऑटो की शहर में एंट्री रोकने के लिए इन्हें पीला रंग दिया गया है, जबकि सिटी परमिट के ऑटो का रंग हरा है। इसके बावजूद देहात के ऑटो शहर मेें जाम का सबब बन रहे हैं और जिम्मेदार आंखें बंद किए बैठे हैं।

सड़क पर लगाते जाम
रास्ते में रांग रुट पर ऑटो खड़ा कर देते हैं। जिससे आवागमन बाधित होता है। सवारी बैठाने के लिए साइड से भी नहीं करते ऑटो खड़ा। इससे पैदल चलने वालों को भी दिक्कत होती है। रोड पर जाम की स्थिति हो जाती है। ऐसे में हादसा भी होने का डर भी रहता है। कई बार इस तरह से बड़े हादसे भी हो चुके हैं।

करते हैं ओवर लोडिंग
एक सीट पर तीन सवारी के जगह चार सवारी बैठाते हैं। ऑटो में इतनी सवारियां होने के बाद भी छत पर सामान भी रखते हैं। समान भी इतना लोड कर लेते हैं जिससे ऑटो तक पलटने का डर रहता है। फिर भी ऐसा करने से नहीं मानते हैं। कोई भी अगर इस पर प्रतिक्रिया करता है। उससे झगड़ा करने लगते हैं।

पुलिस नहीं लेती एक्शन
ऑटो चालक अवैध तरह से शहर के अन्दर बिना परमिट आने के बाद भी पुलिस से नहीं डरते हैं। ऑटो चालक पुलिस के सामने ही ऑटो सवारियों को सवारियों को बैठाते हैं। सामान भी लोड करते हैं। ऑटो को मनमानी जगह पार्क करते हैं, लेकिन इस पर पुलिस एक्शन नहीं लेती है, जिससे ये ऑटो शहर में बेरोकटोक दौड़ रहे हैं।

1550 ऑटो देहात परिमिट पर रजिस्टर्ड
3250 ऑटो को मिला है सिटी परिमिट

यह हैैं चौराहे
-सैटेलाइट
-श्यामगंज
-सहदाना
-डेलापीर
-चौपला
-मिनी बाईपास
-डाकखाना
-किला

इनकी वजह से आम जनता को बहुत परेशानी होती है। बरेलियंस को पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। ऑटो चालक अपनी मनमानी करते हैं। उनका विरोध किया जाए तो वहीं झगड़ा करने लगते हैं। इनके खिलाफ कार्यवाही होना बहुत जरूरी है।
विनाद कुमार

देहात क्षेत्र के ऑटो चालकों की वजह से आम जनता को परेशानी होती है। कई बार यह लोग पैसे कम रुट के ज्यादा पैसे वसूल करते हैं। अगर कहो तो ऑटो से उतरने के लिए बोलते हैं। प्रशासन को इनके खिलाफ एक्शन लेना जरूरी है। इन पर उचित कार्यवाही की जाए।
हर्षित

ऑटो चालक मनमानी पर आमादा हैं। ज्यादातर ऑटो वाले किसी भी नियम का पालन नहीं करते हैं। कहीं भी ऑटो रोककर खड़े हो जाना सवारी से किराया के लिए झगड़ा करना। ऑटो में जगह कम हो तो ज्यादा सवारियों को बैठाना रोजमर्रा की बात है।
पीयूष

देहात क्षेत्र के ऑटो चालकों पर कार्यवाही चल रही है। इस पर सख्ती से काम चल रहा है। आगे के प्लान में अभियान चलाकर ऑटो चाल्रको के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। -जेपी गुप्ता, एआरटीओ ई

Posted By: Inextlive