शहर में बने यात्री शेड्स का बरेलियंस को नहीं मिल रहा लाभ


(बरेली ब्यूरो)। शहर में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए यात्री शेड की बहुत ही दयनीय स्थिति है। लोगों को राहत देने के लिए बनाए गए यात्री शेड को कहीं पार्किंग बना ली गई है तो कहीं दुकान सजा ली गई है। लोगों के टैक्स का कुछ इस तरह से दुरुपयोग हो रहा है। लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए ये यात्री शेड अब लोगों के लिए समस्या का सबब बन गए हैं। बावजूद इसके जिम्मेदरों ने इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। करोड़ों की लागत से बने ये यात्री शेड्स मेंटेनेंस के अभाव में बदहाल हो गए हैं। इसी को लेकर दैनिक जागरण की टीम ने ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की है।

सीन-1, बिशप इंटर कॉलेज के सामने
बने हुआ यात्री शेड के आगे गाडिय़ों की पार्किंग की गई हैै। साथ ही इसके आगे चश्मे की दुकान लगा दी गई है।

सीन-2, सिविल लाइंस स्थित अशोका फोम शोरूम के पास बने यात्री शेड को पार्किंग की तरह यूज किया जा रहा है। लोगों ने यहां पर अपनी दुकानें सेट कर लीं हैैं।

सीन-3, बटलर प्लाजा के सामने
इस शेड के आगे कूड़े का ढेर लगा हुआ है। साथ ही कटे हुए पेड़ भी यहीं पर डाले गए हैैं। अगर ऐसे में यात्री यहां पर आना चाहे तो कैसे आएं।

सीन-4
चौपुला चौराहे पर बने हुए यात्री शेड का हाल तो सबसे ज्यादा बुरा है। इस शेड के आगे गंदा पानी भरा हुआ है, फर्श पर कूड़े का ढेर लगा है। इसका यूज सरकारी संस्थाओं द्वारा इसके आगे सडक़ों के साइन बोर्ड रखकर बखूबी किया गया है।

सीन-5, पटेल चौक
यहां बने हुए यात्री शेड पर गंदगी का ढेर लगा है, बैठने वाली सीटेें गंदी हैैं। पास में चाय की दुकान खोल रखी है।

कमाई का बने जरिया
जिम्मेदारों को इसके मेंटेनेंस की चिंता भले ही न हो लेकिन इन बदहाल पड़े यात्री शेड से इनकम कैसे करनी है अच्छे से पता है। शहर में लगे लगभग हर शेड पर एड लगे हुए हैैं। लेकिन मेंटेनेंस का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

जाम से मिल सकती थी राहत शहर में कहीं भी ऑटो रोकने वाले ऑटो चालकों की वजह से जाम की स्थिति बन जाती है। जबकि यदि सख्ती करके ऑटो को यात्री शेड पर ही रोका जाए तो शहर के चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।


वर्जन
अगर यात्री शेड को ठीक से मेंटेन किया जाता तो बरेलियंस को जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती थी।
-कुलदीप

शेड की इस तरह की स्थिति से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में लोग इसका यूज कर सकते हैैं लेकिन पहले इसको साफ करने की जरुरत है।
-आशीष

लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए ये शेड अब बस जगह घेरने का कार्य कर रहे हैैं। जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
- सचिन


यात्री शेड के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। टीम भेजकर जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- - अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त, नगर निगम बरेली

Posted By: Inextlive