- टैक्स वसूली में नगर निगम टीम पर हुआ था हमला, करदाता पर हुई थी एफआईआर

-आरोपी करदाता का आरोप, निगम ने लगाया गलत टैक्स, सीओ सिटी से की शिकायत

टैक्स वसूली में नगर निगम टीम पर हुआ था हमला, करदाता पर हुई थी एफआईआर

-आरोपी करदाता का आरोप, निगम ने लगाया गलत टैक्स, सीओ सिटी से की शिकायत

BAREILLY:

BAREILLY:

नगर निगम की टैक्स वसूली में हुए एक विवाद ने पुलिस के सामने कंफ्यूजन की स्थिति खड़ी कर दी है। दरअसल, 7 मार्च को नरकुलागंज में टैक्स वसूली के लिए गई निगम टीम का एक करदाता से विवाद हो गया। निगम टीम ने करदाता पर मारपीट व जान से मारने का आरोप लगाकर प्रेमनगर थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया था। वहीं आरोपी करदाता ने निगम पर ही गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। करदाता का कहना है कि निगम ने मकान न होने के बावजूद उस पर 3 लाख का बकाया टैक्स बताकर जल्द जमा करने को कहा। जबकि वह अपना टैक्स जमा कर चुका है। इस बाबत निगम अधिकारियों का कहना है कि करदाता पर बकाया टैक्स नहीं था, टीम ने उससे सिर्फ बकाएदार का पता पूछा था, जिस पर 3 लाख का टैक्स बकाया है। जिस पर करदाता ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पूरे मामले में आरोपी करदाता ने सैटरडे को मामले में सीओ सिटी वन से मदद की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस के लिए टैक्स विवाद का यह कंफ्यूजन टेंशन में बदल गया है।

4 घंटे रही थी टीम

राजेंद्र प्रसाद 192 Posted By: Inextlive