फैक्ट फाइल

- 59.31 करोड़ - बजट

1.109 किमी -लंबाई

2018 - दिसंबर में कार्य शुरू

4 अप्रैल 2021 डेडलाइन पहले

2021 जुलाई डेडलाइन अब

- 60 फीसदी कार्य ही अब तक हो चुका है पूर्ण, पिछले एक माह में महज तीन फीसदी ही हुआ वर्क

- अगले माह से पटेल चौक आने वाली लेन होगी शुरू, अप्रैल के अंत तक कार्य होना था पूर्ण

बरेली : करीब ढाई ढाल से जाम से परेशान बरेलियंस को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है क्योंकि चौपुला ओवरब्रिज की डेडलाइन अफसरों ने तीन महीनों के लिए बढ़ा दी है जिससे बरेलियंस को अभी और तीन महीने और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। धीमे निर्णाय कार्य के चलते जहां एक ओर बरेलियंस को डेली जाम से जूझना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर धूल सांस लेना दूभर है। वहीं हाल ही में सेतु निगम ने शासन को पत्र भेजकर ओवरब्रिज की डेडलाइन बढ़ने को लेकर जानकारी भी दे दी है।

30 दिन में 3 परेसेंट वर्क

चौपुला ओवरब्रिज का काम दिसंबर 2018 में शुरू हुआ था। पिछले साल मार्च में कोरोना के बढ़ते केसेज के चलते लॉकडाउन लग गया था। इस दौरान शासन ने तेजी से निर्माण कार्य करने के आदेश दिए। जिस पर सेतु निगम ने करीब 50 परसेंट काम तीन महीनों में पूरा कर लिया था। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद भी कार्य अभी तक जारी है, लेकिन बहुत ही धीमी गति से हो रहा र्है। हालांकि ओवरब्रिज का अब 60 परसेंट कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

नेक्स्ट मंथ से पटेल चौक वाली लेन शुरू

चौपुला से पटेल चौक को आने वाली टू लेन को अप्रैल के अंत तक शुरू करने की कवायद की जा रही है। इस लेन पर निर्माणाधीन कार्य 80 परसेंट तक पूरा कर लिया गया है। इसलिए इस लेन को शुरू कर दिया जाएगा।

यह बनी थी कार्य योजना

शासन से करीब दो साल पहले चौपुला चौराहा पर थ्री लेन पुल की मंजूरी मिली थी। यह पुल पुरानी पुलिस लाइंस की ओर से चौपुला चौराहा क्रास करते हुए नई पुलिस लाइंस तक बनाया जाना है। इस पुल के साथ पटेल चौक को और बदायूं रोड को दो ब्रांच पुल भी बनाए जाने हैं। पुल का निर्माण पूरा करने के लिए पहले अप्रैल 2021 तक का समय निर्धारित था लेकिन अभी इसकी डेडलाइन बढ़ाकर जुलाई 2021 कर दी गई है।

3 छत अभी हैं बाकी

सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार मौके पर करीब 60 परसेंट काम हो चुका है। बीते दिनों निर्माण में दिक्कतों के कारण ट्रैफिक को 75 दिन के लिए रोक दिया गया था। चौपुला चौराहा तक करीब 15 स्पैन यानि छत पड़नी हैं। इनमें से 12 छतों का निर्माण निगम ने पूरा कर दिया है। इसके साथ ही अब पटेल चौक की ओर उतरने वाले हिस्से का निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। वहां छत बनाने के लिए शटरिंग लगाई जा रही है।

निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। चौराहे तक छत निर्माण पूरा हो चुका है। निर्धारित समय में पुल तैयार करा दिया जाएगा। हालांकि अप्रैल अंत तक कार्य पूर्ण करना था लेकिन कार्य प्रगति के चलते अतिरिक्त समय लिया गया है।

बीके सेन, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

Posted By: Inextlive