-सुभाषनगर में ताला तोड़कर करीब 8 लाख की कीमत की सामान व नकदी चोरी

BAREILLY: सुभाषनगर थाना की ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में चोरों ने बिथरी चैनपुर के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के रिश्तेदार के घर ही वारदात को अंजाम दे दिया। रिश्तेदार की पत्‍‌नी साढ़ू के पिता को देखने हॉस्पिटल गई थीं। चोरों ने घर के ताले तोड़कर एक लाख नकद, ज्वैलरी, स्टोन समेत करीब 8 लाख का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सुभाषनगर में वेडनसडे रात भी एक घर में चोरी का प्रयास हुआ था।

हॉस्पिटल गई थी महिला

संजय शर्मा, भगवताचार्य हैं। उन्होंने बुलंदशहर में एक संस्था खोल रखी है। उनके बड़े साढ़ू भारत मिश्रा के चाचा बिथरी चैनपुर के विधायक हैं। संजय शर्मा, बुलंदशहर गए थे। उनकी पत्‍‌नी संध्या शर्मा घर पर थीं। उनके साढ़ू के पिता की तबियत खराब हो गई। जिन्हें देखने के लिए संध्या थर्सडे को पीलीभीत बाईपास स्थित मेडिकल कॉलेज गई थीं। उन्हें लौटने में देर हो गई तो वह बहन के घर भरतौल कैंट में जाकर रुक गई। जब वह सुबह घर लौटीं तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो बेड से सारा सामान निकला हुआ था। अलमारियों के लॉक भी टूटे हुए थे और कुछ अलमारियों के लॉक बेड में रखी चाबियों से खोले गए थे। चोर घर में रखी करीब 1 लाख नकद, करीब साढ़े 3 लाख की ज्वैलरी, करीब 2 लाख के स्टोन व अन्य सामान चुराकर ले गए हैं।

Posted By: Inextlive