-लालफाटक पर कार और बाइक वालों को गुजारने जारी रखा गया, अस्थाई बस अड्डे से टेंपों हटवाए बरेली : रेलवे लालफाटक क्रा¨सग पर पिलर फाडंडेशन निर्माण तेजी से करवा रहा है। जाम की परेशानी से बचाने के लिए लाल फाटक क्रा¨सग से लोगों को गुजारने का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। कार, टेंपों और बाइक सवार लोगों को यातायात पुलिस एहतियात के साथ गुजारती रही। इससे यहां जाम की स्थिति तो नहीं बनी। लेकिन महेशपुरा फाटक से लेकर बदायूं रोड तक वाहनों के फंसने का सिलसिला बढ़ गया।

कई बार लगा जाम

जाम लगने के बाद वायरलैस पर यातायात पुलिस लगातार वाहनों को निकलवाने के लिए मशक्कत करते नजर आए। लेकिन दिनभर रूक-रूककर जाम लगता रहा। बदायूं रोड की तरफ पुल उतरते ही वाहनों की कतार रेंगती हुई मिली। गनीमत रही कि चौपुला पुल के ऊपर वाहन नहीं फंसे। लेकिन नीचे रोटरी पर वाहनों के घुमने के दौरान उनके फंसने से समस्या बढ़ गई।

ट्रैफिक पुलिस ने हटवाए टेंपो

बदायूं रोड का ओवरब्रिज के नेकपुर वाले छोर पर अस्थाई बस अड्डा परिवहन निगम ने तैयार किया था। यहां शुक्रवार को बसों की जगह पर टेंपो वालों ने कब्जा जमा लिया था। बदायूं से बरेली आने वाली बसों को यहीं पर यात्रियों को उतारकर वापस लौटना था। लेकिन टेंपो के कब्जों के बाद बसों को खड़ी करने की जगह नही बची थी। इनके खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान चलाया।

Posted By: Inextlive