- दिल्ली के निजी हॉस्पिटल में चल रहा था पूर्व वित्त मंत्री व कैंट विधायक के भाई का इलाज

- लगातार बढ़ रहा कोरोना से मौत का आंकड़ा, संख्या पहुंची 53

बरेली: कारोना संक्रमितों की मौत की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है। अब तक जिले में 51 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। संडे को दिल्ली में यूपी के पूर्व वित्त मंत्री व कैंट विधायक के छोटे भाई की मौत हो गई। इसके अलावा सुरेश शर्मा नगर निवासी महिला की कोविड एल-2 अस्पताल में मौत हो गई।

इनकी हुई मौत

शहर के कालीबाड़ी निवासी पूर्व वित्त मंत्री व कैंट विधायक के एक नजदीकी सबसे पहले पॉजिटिव आए थे। इसके बाद पूर्व मंत्री व उनके परिवार के कई सदस्य भी संक्रमित पाए गए। इनमें से दो लोग स्वस्थ होकर घर आ चुके हैं। वहीं विधायक व उनके भाई को दिक्कत बढ़ने पर दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान संडे दोपहर पूर्व मंत्री के छोटे भाई की मौत हो गई। यह जानकारी जिले के लोगों को हुई तो कई व्यापारी व अन्य लोग विधायक के घर जानकारी के लिए पहुंच गए। हालांकि दिल्ली प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा शहर के सुरेश शर्मा नगर निवासी 62 वर्षीय महिला की बीस जुलाई को हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी कोरोना की जांच कराई जिसमें वह पॉजिटिव आई थी। उनका इलाज एक कोविड एल-2 अस्पताल में चल रहा था। जहां संडे को दोपहर के समय उनकी मौत हो गई।

संडे को कोविड पॉजिटिव दो लोगों की मौत हुई है। जिसके एक पुरुष और शामिल हैं मृतकों के परिजनों को जानकारी दी गई है। कोविड मानकों के तहत उनका अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

डॉ। अशोक कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी।

Posted By: Inextlive