-कोविड 19 के नियमों के तहत पुलिस कर रही है चालान

-मास्क न पहनने वालों के भी काटे जा रहे हैं चालान

बरेली-लॉकडाउन में बाइक पर पिछली सीट पर बैठने वालों पर पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है। पुलिस ने 5 दिनों में बाइक पर पीछे बैठने वाले करीब 2 हजार लोगों के चालान काट दिए हैं। इन लोगों से 2 लाख रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है। एडीजी जोन के निर्देश के बाद पुलिस की सख्ती और बढ़ गई है। अब सिर्फ इमरजेंसी में निकलने वालों को ही पिछली सीट पर बैठकर जाने की छूट दी जा रही है।

5 दिन से हुई शुरुआत

बता दें कि शासन ने कोरोना माहामारी रोकने के लिए बिना मास्क लगाने वालों व बाइक पर पिछली सीट पर बैठने वालों के चालान काटने के निर्देश दिए हैं। बाइक पर सिर्फ महिला के ही बैठने के लिए अलाऊ है। इसके अलावा कोई दवा लेने जा रहा है या अन्य वजह से काम से जा रहा है और वह बाइक नहीं चला पा रहा है। ऐसे लोगों को राहत दी जा रही है। बरेली पुलिस ने 5 दिन पहले से इसकी शुरुआत कर दी है। इसके तहत चेकिंग के दौरान लोगों को चेक किया जाता है। बाइक पर पीछे बैठने की वजह पूछी जाती है। सही वजह न बताने पर उसका चालान कर दिया जाता है। पुलिस कुछ घंटे निर्धारित कर स्पेशल अभियान भी चला रही है।

लोग बनाते हैं बहाने

पुलिस लॉकडाउन में लगातार वाहन चालकों का चालान कर रही है। इससे पहले पुलिस हेलमेट न पहनने वालों के चालान करती थी। इसके अलावा बाइक पर दो लोग बैठने पर भी चालान करती थी लेकिन तब चालान ऑनलाइन किया जा रहा था। लेकिन अब चालान का तरीका बदल गया है। अब वाहन चालक को मौके पर ही नियम के तहत 100 रुपए का जुर्माना वसूल कर रसीद दे दी जा रही है। लॉकडाउन में लोग शुरुआत से ही किसी न किसी बात का बहाना बताकर बाहर निकलने की वजह बताते आए हैं। यह सिलसिला अब पिछली सीट से बैठने के चालान के मामले में भी जारी है। लोगों के बहानेबाजी की वजह से कई बार सही लोग भी फंस जा रहे हैं।

8-सौ चालान पिछली सीट पर बैठने वालों

2 -लाख का जुर्माना वसूला गया

12-सौ चालान बिना मास्क वालों के

1.2-लाख रुपए का जुर्माना वसूला

Posted By: Inextlive