- अलग-अलग कम्युनिटी बनी आफत

- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, कपल ने अपनी और बच्चे की जान बचाने के लिए मांगी मदद

- आरोप है कि लड़की के घरवाले दे रहे जान लेने की धमकी, लड़के की फैमिली को पीटा गया

बरेली : 'हम दोनों बरेली के रहने वाले हैं। हमने पिछले साल शादी की है। लेकिन घरवाले हमें मारने की धमकी दे रहे हैं। सरकार और पुलिस से हमारी मदद है कि हमारी मदद की जाए। आठ दिन पहले हमारे बेटे का जन्म हुआ है, वो लोग इसे मारने की धमकी भी दे रहे हैं। अगर हमें कुछ भी हुआ, तो इसकी जिम्मेदार सरकार होगी.'

डर से कांपते होंठों से निकले ये शब्द सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन्हें मदद की दरकार है। इनका आरोप है कि पुलिस मदद नहीं कर रही। हालांकि, इस बारे में पुलिस के अफसर कुछ नहीं कह रहे।

बच्चे की जान को भी खतरा

अलग-अलग कम्युनिटी के इस कपल का वीडियो लगातार देखा जा रहा है। हालांकि वीडियो में इनकी एज के बारे में कुछ साफ नहीं हो पाया है। यह कपल खुद को मैरिड बता रहा है और इनका आठ महीने का बच्चा भी है। ये आरोप लगा रहे हैं कि लड़की के घरवाले उनकी जान लेने की धमकी दे रहे हैं। लड़के के घरवालों को भी पीटे जाने का आरोप है।

इसलिए वायरल हुआ मामला

वीडियो के मुताबिक बरेली के मनौना के इस कपल ने डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी। लड़के के घर वाले राजी हो गए, लेकिन लड़की के घरवालों ने बवाल शुरू कर दिया। इस कपल ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।

Posted By: Inextlive