- आरटीओ में री-रजिस्ट्रेशन के पहले सख्त होगी जांच-पड़ताल

- सेंट्रल गवर्नमेंट ने लांच की है नई स्क्रैपेज पालिसी

GORAKHPUR: पीएम मोदी ने नई स्क्रैपेज पॉलिसी लांच कर दी है। सेंट्रल गवर्नमेंट की ओर से व्हीकल्स को लेकर जारी की गई नई स्क्रैप पालिस से सिटी में चल रहे 15 साल पुराने हजारों व्हीकल्स कबाड़ हो जाएंगे। फिर चाहे वह प्राइवेट हो या कॉमर्शियल। आरटीओ अधिकारियों के मुताबिक 15 साल पूरे कर चुके व्हीकल्स की फिटनेस चेक की जाएगी। फिटनेस में दुरुस्त न पाए जाने पर व्हीकल्स को नई स्क्रैप पॉलिसी के तहत कबाड़ घोषित कर दिया जाएगा। ये वाहन रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैप फैसिलिटी में जमा होंगे।

जिले पर पड़ेगा बड़ा असर

प्रदेश भर में 15 साल से अधिक पुराने वाहनों पर रोक लगने का आदेश का जिले में बड़ा असर पड़ेगा। जिले के भीतर कम से कम एक लाख 8 हजार वाहन कबाड़ हो जाएंगे। पॉल्युशन को देखते हुए पुराने वाहनों पर रोकथाम के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। नई स्कीम के तहत यह किया जा रहा है। आरटीओ से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली, नोएडा सहित अन्य जगहों से रिजेक्टेड वाहन जिले में दौड़ रहे हैं।

मिली जाती थी पांच साल की परमिशन

जिले में करीब एक लाख आठ हजार वाहन जो 15 साल से अधिक की आयु पूरी कर चुके हैं। इनमें पुराने वाहनों की संख्या सबसे ज्यादा है। 15 साल पुराने वाहनो का री-रजिस्ट्रेशन कराकर आसानी से काम चल जाता था। आरटीओ में मामूली औपचारिकता के बाद कम से कम पांच साल तक वाहनों को चलाने की अनुमति मिल जाती थी। नई स्कीम के तहत अब पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेगा। क्योंकि तमाम लोग कोशिश करेंगे कि कागज में उनके वाहनों का शहर में चलने लायक बना दिया जाए। इन परिस्थितियों में निपटने के लिए पहले से तैयारी शुरू कर दी गई है।

जुगाड़ से दौड़ रहे पुराने वाहन

पहले चरण में पुराने वाहनों को हटाया जाएगा। शहर में करीब एक लाख आठ हजार वाहन रजिस्टर्ड हैं। इनमें से सभी वाहन अपनी उम्र पूरी कर चुके हैं। टू व्हीलर, कार, टैक्टर और अन्य संस्थाओं में चल रहे वाहनों को जुगाड़ की बदौलत सड़कों पर दौड़ाया जाता है। अब इन वाहनों को हटाए जाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

1.08 लाख वाहन आरटीओ में 15 साल पुराने हैं

78 हजार टू व्हीलर हैं

20 हजार फोर व्हीलर हैं

10 हजार ट्रैक्टर हैं

----------

15 साल की आयु पूरे कर चुके वाहनों का फिटनेस कराया जाएगा। उनकी प्रॉपर जांच होगी। यदि गाडि़यां सड़कों पर चलने के योग्य होंगी, तभी उनका फिटनेस किया जाएगा। अन्यथा उन्हें कंडम घोषित कर दिया जाएगा।

श्याम लाल, एआरटीओ प्रशासन

स्क्रैपेज पॉलिसी से होगा ये बेनिफिट

- पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करने पर एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेट जिसके पास होगा। उसे नए व्हीकल की खरीद पर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। रोड टैक्स में भी छूट मिलेगी।

- पुरानी गाड़ी की मेंटेनेंस कॉस्ट, रिपेयर कॉस्ट, फ्यूल एफिसिएंसी में भी बचत होगी।

- पुरानी गाडि़यों, पुरानी टेक्नॉलॉजी के कारण रोड एक्सीडेंट का खतरा अधिक रहता है, जिससे मुक्ति मिलेगी।

- पॉल्युशन के कारण हमारी हेल्थ पर जो असर पड़ता है, उसमें कमी आएगी।

Posted By: Inextlive