- गगहा में पिता की पिटाई का वीडियो बनाते समय मारी थी गोली

- पुलिस टीमें भी नहीं कर पा रही तलाश, बढ़ता जा रहा है आक्रोश

GORAKHPUR: गगहा एरिया में पिता की पिटाई का वीडियो बना रही बेटी की गोली मारकर हत्या के आरोपित पकड़े नहीं जा सके हैं। फरार अभियुक्तों के खिलाफ डीआईजी ने 50-50 हजार रुपए का इनाम जारी किया है। घटना को लेकर लोकल पब्लिक आक्रोशित है। मामले में राजनीति शुरू होने से पुलिस की मुश्किल बढ़ती जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपित अरेस्ट कर लिए जाएंगे। एसपी साउथ की अगुवाई में पुलिस की पांच टीमें लगातार आरोपितों की तलाश कर रही हैं।

21 अगस्त की रात मारी थी गोली, केजीएमयू में हुई मौत

गगहा एरिया के जगदीशपुर भलुआन निवासी राजीव नयन सिंह का अपने ही गांव के विजय प्रजापति से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। शुक्रवार की रात देर रात विजय प्रजापति अपने कुछ साथियों संग राजीव नयन सिंह के दरवाजे पर पहुंचा। वहीं पर उनकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर उनकी बेटी काजल सिंह बाहर निकल आई। पिता को पीटने का वीडियो बनाने लगी। तभी आरोपित ने उसके पेट में तमंचा सटाकर गोली मार दी। उसका मोबाइल लूटकर साथियों संग फरार हो गया। परिजनों ने काजल को मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया। हालत गंभीर बताकर डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। इनाम की राशि भी बढ़ा दी गई है। जल्द ही अभियुक्त अरेस्ट कर लिए जाएंगे।

अरुण कुमार सिंह, एसपी साउथ

Posted By: Inextlive