कोरोना संक्रमण के खिलाफ गोरखपुर में जंग तेज होती जा रही है। शनिवार रात जिले में कोविड वैक्सीनेशन 2503984 हो गया। चूंकि वैक्सीनेशन 18 साल से ऊपर के लोगों को हो रहा है और 18 साल के बाद ही वोटिंग का अधिकार मिलता है। ऐसे में वोटर्स के हिसाब से वैक्सीनेशन का कंपेरिजन जरूरी है। 3516183 वोटर्स वाले गोरखपुर में 25 लाख से अधिक का वैक्सीनेशन हो चुका है। मतलब वोटर्स के हिसाब से 71।21 परसेंट का टीकाकरण हो चुका है।


गोरखपुर (ब्यूरो) जिले में वैक्सीनेशन का टारगेट 35 लाख रखा गया है। जबकि वोटर्स की बता करें तो 33 लाख से बढ़कर अब 35 लाख मतदाता हो गए हैं। आगामी दिनों में जो नए वोटर्स और बढ़ेंगे। उन वोटर्स के वैक्सीनेशन के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट टारगेट बढ़ा सकता है। यानी हेल्थ डिपार्टमेंट की मानें तो कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहेगा। बढ़ गए वोटर


बता दें, वर्ष 2017 में जिले की सभी नौ विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या 33 लाख 52 हजार 830 थी। इस बार मतदाताओं की संख्या 35 लाख 16 हजार 183 हो गई है। वहीं, गोरखपुर में अब तक 25,04,469 लोगों को कोविड वैक्सीन लगा दी गई है। जबकि इसमें 19,78,231 को पहली डोज और 5,25,753 को दूसरी डोज दी गई है। जबकि गोरखपुर में वैक्सीनेशन का टारगेट 35 लाख का रखा गया है। नए वोटर्स 1.63 लाख का इजाफा हुआ है। जो 35 लाख 16 हजार 183 वोटर्स हैैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 19 लाख 17 हजार 312 और महिला मतदाताओं की संख्या 19 लाख 40 हजार 18 है। जिले में थर्ड जेंडर के 249 मतदाता हैैं। यानी वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में कुल मतदाताओं में तकरीबन 1.63 लाख का इजाफा हो चुका है। तेजी के साथ जैसे वोटर्स बढ़े हैैं, वहीं जो नए वोटर्स बढ़ रहे हैैं, उन्हें भी वैक्सीनेशन का मौका आगे दिया जाएगा। फैक्ट फीगर अब तक किए गए वैक्सीनेशन - 25,03,984अब तक फस्र्ट डोज - 19,78,231अब तक सेकेंड डोज - 5,25,753अब तक हो चुके पुरुषों के वैक्सीनेशन - 13,07,778 अब तक हो चुके महिलाओं के वैक्सीनेशन - 11,94,874अब तक दिए गए कोविशील्ड - 22,01,427अब तक दिए गए को-वैक्सीन - 3,02,557अब तक 60 वर्ष से उपर वाले - 3,79,836अब तक 45-60 वर्ष तक - 6,20,473अब तक 18-44 वर्ष तक - 15,03,675विधानसभा - मेल वोटर - फीमेल वोटर - कुल वोटर शहर - 2,38,999 - 2,05,301 - 4,44,377ग्रामीण - 2,20,159 - 1,85,483 - 4,05,665कैंपियरगंज - 2,04,102 - 1,71,547 - 3,75,680पिपराइच - 2,16,909 - 1,79,707 - 3,96,657सहजनवां - 2,01,623 - 1,68,022 - 3,69,658खजनी - 2,05,262 - 1,66,731 - 3,72,005

चौरीचौरा - 1,88,959 - 1,57,593 - 3,46,587बांसगांव - 2,08,438 - 1,70,220 - 3,78,673चिल्लूपार - 2,32,861 - 1,94,018 - 4,26,881कुल - 19,17,312 - 15,98,622 - 35,16,183वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज गति से चल रही है। हमारा लक्ष्य 35 लाख का है। वोटर्स की संख्या बढ़ रही है तो वह भी इसमें शामिल होंगे। हमारा क्राइटेरिया एज वाइज है। एज के अनुसार वैक्सीनेशन करना है। डॉ। सुधाकर पांडेय, सीएमओ गोरखपुर

Posted By: Inextlive