मंडलीय कारागार से गुरुवार देर शाम 75 साल की महिला कैदी कलावती को रिहा गया। राज्यपाल ने महिला कैदी की सजा माफ की थी। इसका आदेश मिलने पर जेल अधिकारियों ने 50 हजार रुपए निजी मुचलका भरवाकर महिला को रिहा कर दिया।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ। रामधनी ने बताया कि दहेज हत्या के जुर्म में महिला को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उसे पुलिस ने 2008 में अरेस्ट कर जेल भेजा था। 23 सितंबर 2010 को कोर्ट ने उसे दोषी पाते हुए सजा दी। महिला के आचरण और उम्र को देखते हुए राज्यपाल ने महिला की सजा माफ कर दी।

Posted By: Inextlive