सावधान-शहर में है चेन स्नेचर गिरोह सक्रिय
-महिलाओं को देखते ही वारदात को दे रहे अंजाम
-एक दिन के अंदर चार महिलाओं को बनाया निशाना GORAKHPUR: सीएम सिटी में सक्रिय चेन स्नैचिंग गिरोह ने शहरवासियों का चैन छीन लिया है। स्नैचिंग का तरीका भी बदल लिया है। शुक्रवार को शाहपुर एरिया में क्भ् घंटे के अंदर ताबड़तोड़ चार चेन स्नेचिंग की घटनाओं से महिलाओं में खौफ है। दशहरा मेले में निकलने की तैयारी कर रही महिलाएं भी खासा ि1चंतित हैं। स्नैचिंग रोकने में पुलिस नाकाम जिला पुलिस सिटी में हो रही चोरी और स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। क्योंकि रात में चोरी के साथ दिन में स्नेचर महिलाओं के गले से चेन झपट रहे हैं। पुलिस की तैनाती और रात में गश्त के बावजूद स्नेचर बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पुलिस मामला दर्ज करने तक सीमित रह जाती है। पिछले दो दिन में घटनाएं पहली वारदातशाहपुर एरिया के विष्णुपुरम भेडि़यागढ़ निवासी एचडीएफसी बैंक प्रबंधक राजन सिंह सिसोदिया की पत्नी शिवानी शाही टीचर है। शुक्रवार को छह बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली तभी बाइक सवार चेन स्नेचर उनके गले की चेन लूट लें गए।
दूसरी वारदातशाहपुर एरिया के राप्तीनगर फेज फोर नवल्स एकेडमी के पीछे रात दस बजे शिक्षक की पत्नी से बाइक सवार चेन लूट कर फरार हो गए। शिक्षक के शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
तीसरी वारदात शाहपुर एरिया के धर्मपुर निवासी बीएसएफ कमांडेंट की पत्नी शापिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश उनके गले की चेन छीन कर फरार हो गए। चौथी वारदात शाहपुर एरिया के चरगांवा के रहने वाले अभिषेक शर्मा पत्नी के साथ एचएन चौराहे पर गए थे। इसी दौरान अपाची सवार बदमाशों ने महिला के गले की चेन लूट कर फरार हो गए। शाहपुर एरिया में सात चेन स्नेचिंग की घटना क्भ् दिन के अंदर शाहपुर थाना एरिया में चेन स्नेचरों ने सात महिलाओं को अपना शिकार बनाया। उनके गले की चेन और कान की बाली लूट कर फरार हो गए। पुलिस अभी तक लुटेरों को अरेस्ट नहीं कर पाई है। वर्जन चेन स्नेचरों को पकड़ने के लिए शाहपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस को अलर्ट किया गया है कि भीड़-भाड़ वाले एरिया में संदिग्ध युवकों पर नजर बनाए रखें। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। सुनील गुप्ता, एसएसपी गोरखपुर