सीबीएसई और यूपी बोर्ड के 12वीं के स्टूडेंट का शुक्रवार को इंग्लिश का पेपर था. सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक सीबीएसई बोर्ड इंटमीडिएट के स्टूडेंट ने एग्जाम दिया जिसमें सभी स्टूडेंट प्रजेंट रहे.


गोरखपुर (ब्यूरो)।यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के स्टूडेंट का इंग्लिश पेपर सेकेंड शिफ्ट यानी 2 बजे शुरू होकर 5 बजे तक चला। सेकेंड शिफ्ट में इंटरमीडिएट मानव विज्ञान और इंग्लिश में कुल 62,589 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे, जिसमे 4976 स्टूडेंट ने एग्जाम छोड़ दिया। आसान था पेपरसीबीएसई बोर्ड में इंटरमीडिएट में कुल 12 हजार स्टूडेंट रजिस्टर्ड हैं। शुक्रवार को 10.30 बजे एग्जाम शुरू होना था। स्टूडेंट अपने-अपने सेंटर पर 8.30 बजे से ही पहुंचना शुरू कर दिए थे। वहीं, 1.30 बजे एग्जाम छूटा तो उनके चेहर पर चमक थी। स्टूडेंट ने बताया कि पेपर आसान आया था। तय समय से पहले ही सारे क्वेश्चन का आंसर दे दिया। यूपी बोर्ड में स्टूडेंट ने छोड़ा एग्जाम


शुक्रवार को यूपी बोर्ड एग्जाम 218 सेंटर पर हुआ। फस्र्ट शिफ्ट में 10 वीं का कृषि विज्ञान का पेपर था। जिसमे 313 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। इसमे से 305 स्टूडेंट एग्जाम में शामिल हुए। वहीं सेकेंड शिफ्ट में इंटरमीडिएट में मानव विज्ञान और अंग्रेजी विषय के लिए 62,589 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। जिसमें से 57,613 स्टूडेंट एग्जाम में शामिल हुए। पेपर देने आए स्टूडेंट ने बताया कि जिसने भी अच्छे से पढ़ाई की थी उन्हें सवाल आसान लगे। वहीं, जिसने पढ़ाई में लापरवाही बरती उन्हें पेपर जरूर थोड़ा हार्ड लगा। पकड़ाया नकलची

शुक्रवार को सेकेंड पाली मेें एक नकलची पकड़ा गया। इंटर कॉलेज भटवली बाजार उनवल में कक्ष निरीक्षक के द्वारा एक स्टूडेंट को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया।

Posted By: Inextlive