गोरखपुर में माफिया पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है. रविवार को यूपी के 61 और जिले के टॉप 5 माफिया की लिस्ट में शामिल विनोद उपाध्याय के छोटे भाई संजय पर बड़ी कार्रवाई हुई.


गोरखपुर (ब्यूरो)।पचास हजार के इनामी विनोद के साथ ही उसका छोटा भाई 25 हजार का इनामी संजय भी फरार है। रविवार को संजय के गुलरिहा एरिया के मोगलहा स्थित बेशकीमती मकान पर जीडीए ने बुलडोजर चलवाकर उसे ध्वस्त कर दिया। जीडीए के अनुसार मकान की कुल कीमत 2-3 करोड़ आंकी गई है। मौके पर जीडीए टीम के साथ एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी, सीओ चौरीचौरा मानुष पारिख पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।माफिया के फार्म हाउस के सामने था मकान


हाल ही में गुलरिहा के मोगलहा स्थित विनोद उपाध्याय के फार्महाउस पर बुलडोजर चला था। ठीक उसी के सामने संजय ने भी अपना आलीशान मकान बनवाया था। रविवार को संजय के मकान को जीडीए ने ढहा दिया। जीडीए के मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि थाना गुलरिहा के मोगलहा में 450 वर्ग मीटर भूमि के 200 वर्ग मीटर हिस्से में संजय ने मकान बनवा रखा था। संपत्ति की अनुमानित मूल्य दो करोड़ है। भवन का कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं था।साल 2021 में जीडीए ने काटा था चालान

अवैध निर्माण की वजह से ही भवन का चालान जीडीए द्वारा 19 मार्च साल 2021 को किया गया था, जिसके बाद 20 मई 2021 को ध्वस्तीकरण का आदेश हुआ था। बता दें कि माफिया विनोद उपाध्याय और उसके भाई संजय पर एक माह पूर्व गुलरिहा में रंगदारी का केस दर्ज हुआ था। इनके खिलाफ दो एनबीडब्ल्यू भी जारी था। इसके बाद से ही विनोद और संजय फरार चल रहे हैं। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया है। सुधीर और चंदन पर भी होगी कार्रवाईपुलिस अब जेल में बंद माफिया सुधीर सिंह और चंदन सिंह पर भी और नकेल कसने वाली है। वर्तमान में अजीत शाही, राकेश यादव गोरखपुर जेल, सुधीर महराजगंज जेल तो वहीं चंदन नोएडा जेल में बंद है। सूत्रों की मानें तो एक मामले की जांच चल रही है, इसके बाद चंदन सिंह पर रंगदारी और धमकी देने का केस दर्ज हो सकता है। वहीं, सुधीर के मकान की भी जांच चल रही है। संजय पर कुल 13 केस है। गोरखपुर में पहले हुईं माफिया पर बड़ी कार्रवाई.भू-माफिया ओमप्रकाश पाण्डेय की 6 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त। नशे की कारोबारी पंडिताइन की 13.5 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त। मेडिकल माफिया अभिषेक यादव की 103 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त। भू-माफिया जवाहर यादव की 416 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त। भू-माफिया भृगनाथ सिंह की 8.5 करोड़ की संपत्ति जब्त

। माफिया सुधीर सिंह की 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्तजून 2023 में चला बुलडोजर। 12 जून: माफिया अजीत शाही की 14.73 करोड़ की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर। 17 जून: माफिया विनोद उपाध्याय के 2.3 करोड़ के फार्म हाउस पर चला बुलडोजर। 25 जून: माफिया विनोद के भाई संजय के 2-3 करोड़ के आलीशान मकान पर चला बुलडोजरसंजय ने सूद पर बांट रखे हैं पैसेसूत्रों की मानें तो माफिया विनोद के भाई संजय उपाध्याय धर्मशाला पर बैठकर सूद का कारोबार भी करता है। इसने अपना लाइसेंस भी बनवाया था। जिसे रिन्युलअल नहीं कराया है। संजय ने करोड़ों रुपए सूद पर कई बांट रखे हैं। सूद लेने वालों में कई बड़े व्यापारी भी शामिल हैं। माफिया का भाई होने की वजह से समय से लोग सूद का पैसा पहुंचाते हैं। शासन चिन्हित माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय के अवैध निर्माण पर जीडीए द्वारा कार्रवाई की गई। विनोद और संजय दोनों की तलाश पुलिस कर रही है। विनोद उपाध्याय पर 50 हजार का इनाम है। उसके भाई संजय पर 25 हजार का इनाम घोषित है। कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी

Posted By: Inextlive