सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन सीबीएसई की ओर से 15 फरवरी को बोर्ड एग्जाम स्टार्ट करने की डेट प्रस्तावित की है. अभी तक बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं क्लास के टाइम टेबल नहीं जारी किए हैं. इसी बीच बोर्ड से मिलता-जुलता वेबसाइट लिंक बनाकर कुछ लोग एडमिट कार्ट के नाम पर बच्चों से पैसे मांग रहे हैं.


गोरखपुर (ब्यूरो)।बोर्ड ने नोटिस जारी कर सभी स्कूलों और स्टूडेंट्स को अलर्ट किया है। नोटिस भेजकर ये साफ कर दिया है कि बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड के नाम कोई फीस नहीं मांगी जा रही है। बोर्ड की लिंक पर ही जाएंबोर्ड ने बताया है कि उसकी वेबसाइट www.cbse.gov.in है। जबकि जालसाजों ने फेंक लिंक https://cbsegovt.com/ तैयार की है। जो कई बार गूगल पर सर्च करते समय खुलकर सामने आ रही है। बोर्ड ने अलर्ट करते हुए कहा है कि पैरेंट्स और स्टूडेंट्स जब भी सीबीएसई की वेबसाइट पर जाएं तो पूरा ख्याल रखें कि उनका लिंक सही है। जारी हुआ था फेक टाइम टेबल


अभी कुछ ही दिन पहले सीबीएसई का फेक टाइम टेबल भी जारी हुआ था। तब भी बोर्ड ने स्कूलों को नोटिस भेजकर बताया था कि अभी कोई टाइम टेबल नहीं जारी हुआ। स्कूल बच्चों को अवेयर करते हुए उन्हें सही बात बताएं। बच्चे गलती से भी किसी की बातों में आकर कुछ भी स्वीकार ना करें। एग्जाम टाइम में अक्सर कुछ जालसाज एक्टिव हो जाते हैं। जो इस तरह का कृत्य करते हैं।जनवरी से स्टार्ट होगा प्रैक्टिकल

एक तरफ सभी स्कूल और स्टूडेंट्स एग्जाम से पहले प्रैक्टिकल की तैयारी में लगे हैं। दूसरी तरफ ऐसी फेक लिंक जारी कर जालसाज उन्हें फंसाने के चक्कर में हैं। सीबीएसई स्कूलों में एक जनवरी से प्रैक्टिकल स्टार्ट होकर 15 फरवरी तक समाप्त कराना है। बोर्ड ने ये क्लियर कर दिया है। इसी टाइम में स्कूलों को प्रैक्टिकल के नंबर भी भेजने हैं।सीबीएसई ने नोटिस भेजकर अलर्ट किया है। जालसाज एग्जाम के समय बच्चों को अपना शिकार बनाना चाह रहे हैं। सभी बच्चे इसका ख्याल रखें। सीबीएसई के लिंक पर ही जाएं। अजय शाही, अध्यक्ष, गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन

Posted By: Inextlive