कार्टून और चित्रों के जरिए दी जाएगी जानकारी

शताब्दी समारोह में प्रकाशित होंगी तीन तरह की किताबें

GORAKHPUR: चौरीचौरा कांड के शताब्दी समारोह में बच्चों के लिए तीन तरह की किताबों को प्रकाशन होगा। चौरीचौरा कांड का इतिहास और अहमियत बच्चे भी समझ सकें। इसलिए इसको कार्टून और चित्रों के जरिए बच्चों तक पहुंचाने की तैयारी चल रही है। चौरीचौरा कांड के शताब्दी समारोह के तहत पूरे साल चलने वाले कार्यक्त्रमों से बच्चों को जोड़ा जाएगा। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगीं। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में तैयारी चल रही है।

कमेटी का गठन, मुकदमे से खंगालेंगे तथ्य

एडीएम सिटी के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है। इसमें संस्कृति विभाग के उपनिदेशक डा। मनोज कुमार गौतम और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को भी शामिल किया गया है। चौरीचौरा कांड से जुड़े मुकदमे का आदेश भी निकलवाया जा रहा है ताकि वास्तविक तथ्यों की जानकारी मिल सके। इन्हीं तथ्यों के आधार पर तीन तरह की किताबों का प्रकाशन होगा। पहली किताब प्राइमरी से जूनियर हाई स्कूल तक के बच्चों के लिए होगी। दूसरी किताब इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के बच्चों के लिए होगी। जबकि तीसरी किताब ग्रेजुएशन लेवल पर तैयारी कर रहे छात्रों के लिए होगी। इसमें सभी तरह के तथ्यों को समाहित किया जाएगा। छोटे बच्चों की किताबों को कॉमिक्स की तरह प्रकाशित किया जाएगा।

चौरीचौरा कांड से जुड़े तथ्यों से संबंधित सबूतों को एकत्रित कर किताब तैयार की जाएगी। तीन तरह की किताब छापने की योजना बनी है। इसमें बच्चों के लिए अलग से किताब बनेगी।

के। विज्येंद्र पांडियन- डीएम

Posted By: Inextlive