क्रिसमस पर प्रभू यीशू की पूरे भक्ति भाव से आराधना की गई. सिटी के सभी चर्च में पुरोहितों के नेतृत्व में क्रिसमस की विशेष प्रार्थना हुई. इसके बाद सभी ने गले मिलकर एक दूसरे को बड़े दिन की बधाईयां दी. कई जगह केक भी काटे गए. सुबह से लेकर शाम तक चर्च में बनी झांकियों को देखने और कैंडिल जलाने वालों का तांता लगा रहा.


गोरखपुर (ब्यूरो)। नए ड्रेसेज में यूथ्स ने इस पल को खूब एंज्वॉय किया। क्रिश्चियन सोसायटी में लोगों ने गेस्ट को केक समेत कई लजीज व्यंजन खिलाकर गेस्ट का वेलकम किया। रात से ही जश्न का माहौलशुक्रवार की रात जैसे ही घड़ी की तीनों सुइयां 12 पर पहुंची, गिरिजाघरों में विशेष पूजा प्रार्थनाएं शुरू हो गई। सुबह सिटी समेत रूरल एरिया में स्कूलों व अन्य संस्थाओं में विविध प्रोग्राम हुए। जिसमें सांता क्लाज तथा क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहे। प्रभु यीशु का जन्मदिवस क्रिसमस डे के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में चर्च और घरों को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों उत्साह के साथ प्रोग्राम में शामिल हुए। स्कूली बच्चे भी पार्को, चिडिय़ाघर, नौकायन पर जश्न मनाते नजर आए। रंगबिरंगे कपड़ों में लोगों ने प्रभु क्रिसमस का जश्न मनाया।सुबह नौ बजे किया गया पाठ


सेंट मार्क चर्च स्टैंनपुर पादरी बाजार के रेव्ह अजीत लारेंस ने सुबह नौ बजे पवित्र शास्त्र बाइबल का पाठ कर प्रभु यीशु मसीह के जन्म के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा आकाश से पाताल तक, जल से चेतन तक, मनुष्य से पशु पक्षी तक, सब उसके चमत्कारों से प्रभावित होकर उसकी आराधना स्तुति करते रहे चर्च में प्रभु यीशु का दर्शन करने वह

कैंडल जलाने वालों का रेला लगा रहा।सुबह से ही जुटने लगी थी चर्चसेंट जॉन चर्च बसारथपुर में शनिवार की सुबह नौ बजे पुरोहित रोशन लाल ने विशेष प्रार्थना कराई। पूरे दिन चर्च में मोमबत्ती जलाने व यहां की सजावट व फूलों की बगिया देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। यूथ्स ने साथियों के साथ हरे भरे गमलों के पास खड़े होकर सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ली।चर्च के बाहर मेले जैसा रहा दृश्यक्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक, सेंट मार्क चर्च स्टैंड पूर पादरी बाजार, सेंट जोसेफ महा गिरजाघर सिविल लाइन, सेंट एंथोनी चर्च धर्मपुर ,सेंट जॉन चर्च बसारथपुर आदि चर्चा में भारी भीड़ उमड़ी। प्रभु यीशु मसीह का दर्शन करने वह कैंडल जलाने सेल्फी लेने में लोग आतुर रहे। बाहर बिक रहे चाट, गुब्बारे, खिलौने, आइसक्रीम की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग जुटे रहे।चर्चों पर किया गया प्रभु भोज का आयोजनक्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक में रेव्ह डीआर लाल के नेतृत्व में आराधना शुरू हुई पुरोहित ने क्रिसमस के महत्व और उददेश्य को बताया वही दिवंगत पत्रकार अजय कुमार श्रीवास्तव की

आत्मा के लिए प्रार्थना किया। पीस टर्बिनिकल चर्च मयूर विहार स्थित बिशप लवीन मुरार के नेतृत्व में लोगों ने प्रेयर की। सेंट एंड्रयूज चर्च कौवा बाग में रेव्ह जसवंत हिलेरी और सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर में रेव्ह संजय विंसेंट, मसीही कलीसिया खरैया पोखरा में रेव्ह राकेश जॉन, फुल गोस्पेल चर्च मोती पोखरा के पास्टर एबीलाल आदि ने विशेष प्रार्थना कराई। सभी चर्चों में प्रभु भोज का आयोजन हुआ। सभी ने प्रभु यीशु मसीह का संदेश सुन कर खूब सराहा और पर्व की बधाइयां दीआराधना सभाशनिवार को सुबह सेंट एंथोनी चर्च धरमपुर के पल्ली पुरोहित फादर पोली ने पवित्र शास्त्र का पाठ किया। कैथोलिक धर्म प्रांत गोरखपुर के धर्मा अध्यक्ष विशप थामस थिरूमट्टम के नेतृत्व में आराधना सभा का आयोजन किया गया।

Posted By: Inextlive