मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। सामाजिक समता, सौहार्द व उल्लास का प्रतीक यह पर्व सम्पूर्ण समाज एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि पर्व के जोश में होश न खोएं। होली पर्व की पवित्रता और मर्यादा को बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।

खाद कारखाने का किया हवाई सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ¨हदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के खाद कारखाना का हवाई सर्वेक्षण किया। खाद कारखाना के ऊपर उनका हेलीकॉप्टर दो बार घूमा। सात हजार करोड़ रुपये की लागत से खाद कारखाना का निर्माण हो रहा है। जापान की कंपनी टोयो को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। 18 सितंबर 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान के साथ खाद कारखाना का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने फरवरी 2021 में खाद कारखाना में उत्पादन शुरू होने की जानकारी दी थी।

Posted By: Inextlive