हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम एरिया के एक लाख घरों पर तिरंगा फहराने के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. 30 हजार तिरंगों की खरीदारी कर भी ली गई है. 11 अगस्त से स्वतंत्रता सप्ताह शुरू हो रहा है. इसके लिए 10 को ही पूरा शहर तिरंगों और लाइटों से सजा दिया जाएगा. 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा भी नगर निगम से निकलेगी. इधर आए हुए तिरंगे कर्मियों के माध्यम से वार्डों में पहुंचने शुरू हो गए हैं. 11 अगस्त से पहले सभी घरों के परिवारों को झंडे दे दिए जाएंगे. कहीं कोई कमी न रह जाए. इसके लिए नगर आयुक्त खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इधर डाक विभाग निदेशालय की ओर से भेजे गए तिरंगों की बिक्री शुरू कर दी गई है. निदेशालय से अभी करीब 77 हजार कपड़े के तरंगे रीजन के लिए भेजे गए है.


गोरखपुर (ब्यूरो).गोरखपुर जिले के सभी डाकघरों में तिरंगे भेज भी दिए गए हैं। शुक्रवार शाम तक करीब 4 हजार तिरंगों की बिक्री हो चुकी है। डाक विभाग के अनुसार तिरंगे की बिक्री जिस तरह से हो रही है, इसे ध्यान में रखते हुए डेढ़ लाख तिरंगे निदेशालय से मंगाए जा रहे हैं। एक दो दिन में झंडे आ जाएंगे। नगर निगम से लेकर कर्मी घर-घर बांट रहे तिरंगे स्वयंसेवी सहायता समूहों और दुकानों से खरीदे गए करीब 30 हजार तिरंगों को नगर निगम के कक्ष में रखवाया गया है। डाकघर से 25 रुपए में एक तिरंगा, तीन दिन में बिके 4 हजार


निदेशालय से बुधवार को गोरखपुर रीजन के लिए 77 हजार से अधिक तिरंगे आए। यहां से रीजन के सभी जगहों पर भेज दिया गया। गोरखपुर जिले में करीब 15 हजार तिरंगे की बिक्री सभी डाकघरों से की जा रही है। करीब 4 हजार तिरंगे बिक भी चुके हैं। एक तिरंगे की कीमत 25 रुपए है। नगर निगम सिटी के एक लाख घरों पर तिरंगा फहराने में जुटा है। करीब तीस हजार झंडे आ चुके हैं, जो कर्मियों के माध्यम से घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं। और झंडों की खरीदारी चल रही है। 10 अगस्त की शाम तक शहर सजकर तैयार हो जाएगा।

- अविनाश सिंह, नगर आयुक्त गोरखपुर जिले के सभी डाकघर से तिरंगे की बिक्री शुरू कर दी गई है। तिरंगे की इस बार जिस तरह से डिमांड है, उसे देखते हुए करीब 1.50 लाख झंडे और निदेशालय से मंगाए जा रहे हैं। जल्द ही तिरंगे आए जाएंगे। - विनोद कुमार वर्मा, पोस्ट मास्टर जनरलआजादी के अमृत महोत्सव पर 5000 राष्ट्रीय ध्वज का वितरण कराया जाएगा। 15 अगस्त तक रवि ट्रेडिंग कंपनी की ओर से प्रत्येक प्रत्येक ग्राहक को राष्ट्रीय ध्वज दिया जाएगा। विक्की कुकरेजा, वरिष्ठ समाजसेवी

Posted By: Inextlive