-गोरखपुर महोत्सव में साइंस फेस्टिवल में पार्टिसिपेट्स बिखेर रहे अपनी प्रतिभा

-बनारस के श्याम ने बनाई ऐसी तस्वीर जो रोकेगी लूट और चोरी

-मास्क से रोकेंगे छेड़खानी

GORAKHPUR: आपको जानकर हैरानी होगी कि सीएम की फोटो लगा देने से आपके घर या दुकान में लूट या चोरी नहीं होगी। जबकि, ऐसा मास्क जिसे ग‌र्ल्स लगाएंगी तो उन्हें छेड़ने वाला हवालात पहुंच जाएगा। बनारस के वैज्ञानिक श्याम चौरसिया ने इस हैरान कर देने वाली बात को हकीकत में बदल डाला है। गोरखपुर महोत्सव में आए लोग श्याम के इनोवेशन को बड़े आराम से खड़े होकर देख रहे हैं। साथ ही हर कोई इनका चमत्कार देखकर हैरान हो जा रहा है।

तस्वीर में लगे सेंसर भाप लेते चोर

महोत्सव में आए श्याम चौरसिया ने बताया कि यूपी के सीएम की ऐसी स्मार्ट तस्वीर बनाई है जो घरों में लूट व चोरों की घटनाओं को रोकने में मदद करेगी। इस तस्वीर को घरों या दुकानों में लगाया जा सकता है। तस्वीर में लगे सेंसर चोरों को 10 मिटर दूर से भांप लेता है और सेट 3 नंबरों पे लोकेशन के साथ कॉल कर अलर्ट कर देता है। यही नहीं इस तस्वीर में पैनिक बटन भी है, जिसका इस्तेमाल घरों या दुकानों में लूट जैसी घटनाओं को रोकने के लिए किया जा सकता है। इस बटन को दबाते ही नजदीकी पुलिस को लोकेशन के साथ काल हो जाता है। श्याम ने बताया कि इसे बनाने में एक महीना समय और 35 सौ रुपए खर्च लगा है।

ग‌र्ल्स के लिए बनाया सेफ्टी मास्क

श्याम ने ग‌र्ल्स के लिए विमेंस सेफ्टी मास्क बनाया है। महिलाओं के साथ छेड़खानी व रेप जैसी घटनाओं को रोकने में कारगर साबित हो सकता है। साधारण सा दिखने वाला ये मास्क कई टेक्नोलॉजी से लैस है। आप जिस मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। उस मोबाइल से फेस मास्क में लगे उपकरण के ब्लू टूथ से अटैच कर सकते हैं। जैसे ही मुसीबत में फंसी महिला सेंसर को टच करेंगी पुलिस और परिवार के सदस्य को लोकेशन के साथ कॉल चला जाएगा। मास्क को धुलने के लिए इसमें लगे उपकरणों को निकाला भी जा सकता है। इस मास्क को बनाने में करीब 850 रुपए का खर्च आया है।

बिना ड्राइवर के दौड़ा राहुल का ट्रैक्टर

एबीसी कॉलेज के 12 वीं के स्टूडेंट राहुल सिंह ने बिना डीजल, पेट्रोल के चलने वाला ट्रैक्टर बनाया है। गोरखपुर महोत्सव में राहुल ने इस और खास अंदाज में सबके सामने पेश किया। अब राहुल ने ट्रैक्टर में ऐसा सेंसर लगाया है। इससे बिना ड्राइवर के ही ट्रैक्टर सड़क पर फर्राटा भर रहा है। जिसे सभी लोगों ने खूब सराहा।

Posted By: Inextlive