कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है. दिन ब दिन टेंप्रेचर का ग्राफ नीचे गिर रहा है तो लोगों की मुश्किलें ऊपर होती जा रही है. करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं के कारण रविवार कोल्ड डे रिकॉर्ड यिका गया यह दिन मंथ का सबसे ठंडा दिन रहा. सुबह कोहरा छाया रहा दिन में खिली धूप की वजह से थोड़ी राहत रही लेकिन गलन की वजह से लोग दिन भर कांपते रहे.


गोरखपुर (ब्यूरो)। रविवार को मैक्सिमम टेंप्रेचर 16.0 डिग्री सेल्सियम और मिनिमम टेंप्रेचर 8.8 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम नमी 95 परसेंट और न्यूनतम नमी 65 परसेंट रही। सुबह छाए रहे बादलजनवरी के पहले हफ्ते से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 24 घंटे लोग ठंड से कांप रहे हैं। रविवार सुबह थोड़ी देर के लिए बादल छाए रहे। इसके बाद धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली लेकिन बर्फीली हवाओं के चलने से दिन भर गलन से लोग कांपते रहे। दिन में सूरज के दर्शन हुए, लेकिन इस दौरान करीब 15 किलोमीटर की रफ्तार से पछुवा हवा चली। इस वजह से पूरे दिन कंपकंपी छूटती रही। सोमवार यानी आज भी सुबह से कोहरा छाया है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आज भी पूरे दिन धुंध रहने की संभावना है। और गिरेगा टेंप्रेचर
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि रविवार का दिन कोल्ड डे रहा। सोमवार को जिले में कोहरा छाया रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है। साथ ही सुबह 11 बजे के बाद पूर्व व उत्तर पूर्व दिशा से पछुआ हवा चलने की संभावना है। बर्फीली हवाओं की रफ्तार 05 से 17 किलोमीटर रहेगी। नमी 75 से 99 के बीच रहेगी। वहीं 23 जनवरी को गोरखपुर जिले में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। जगह-जगह अलाव तापते नजर आए कड़ाके की ठंड की वजह से शहर के विभिन्न इलाके में लोग अलाव तापते नजर आए। वहीं नगर निगम की ओर से भी शहर के विभिन्न इलाकों में अलाव का इंतजाम किया गया है। करीब 100 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है।

Posted By: Inextlive