- गुलरिहा एरिया के करमौरा की घटना, पुलिस कर रही जांच

- दो दोस्त और युवक का सामान लापता, परिजनों ने लगाए आरोप

GORAKHPUR: घर से कमाने की बात कहकर निकले युवक की बॉडी गुलरिहा एरिया के करमौरा के पास गड्ढे में कीचड़ से सनी मिली। शनिवार की सुबह पब्लिक की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। कुछ देर बाद युवक की पहचान महराजगंज जिले के पनियरा, भवानीपुर के लालपुर पोखरहवा निवासी अरविंद के रूप में हुई। शुक्रवार की दोपहर एक बजे दोस्तों संग बस्ती के पास कमाने जाने की बात कहकर वह घर से निकला था। उस समय उसकी पत्नी अपने मायके सोहास गई थी। युवक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

दौड़ लगाने पहुंचे युवकों ने देखी बॉडी

तीन भाइयों में अरविंद दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई दुर्गेश और छोटे पप्पू बाहर रहकर कमाते हैं। कहासुनी होने पर अरविंद की पत्नी मीरा मायके चली गई थी। रात में आठ बजे अरविंद ने पत्नी को लगातार एक नंबर से फोन किया, लेकिन उसकी बात नहीं हो सकी। उसकी पत्नी का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था। शनिवार की सुबह मिलेट्री भर्ती की तैयारी करने वाले युवक दौड़ लगाने पहुंचे। उन लोगों ने देखा कि नहर किनारे गड्ढे में एक युवक पड़ा हुआ है। लोगों ने उसे बाहर निकालकर सीने पर पुश किया तो उसकी सांस चल रही थी। युवकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

साथी और सामान की तलाश

घटना की जानकारी पाकर सीओ दिनेश कुमार सिंह, एसएचओ रवि राय, सरहरी चौकी इंचार्ज प्रमोद शुक्ला पहुंचे। काफी देर तक उसकी पहचान कराने की कोशिश चलती रही। टिकरिया जंगल के बाद ही पनियरा क्षेत्र शुरू हो जाता है। इसलिए युवक की पहचान जल्द हो गई। उसकी पत्नी मीरा, भाई और प्रधान सहित अन्य लोग पहुंच गए। लोगों ने मर्डर की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। लोगों ने पुलिस को बताया कि उसके साथ गांव के डीके और राधे भी थे। वो दोनों कहा गए। इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। अरविंद का सामान भी लापता है। रात में वह उसने किस नंबर से पत्नी को फोन किया था। इन सभी बिंदुओं पर जांच की बात कही। अरविंद का एक बेटा तीन साल और एक डेढ़ साल का है।

घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आ सकेगी। युवक जिनके साथ घर से निकला था। उनकी तलाश भी की जा रही है।

रवि कुमार राय, एसएचओ, गुलरिहा

Posted By: Inextlive