टीपी नगर से पैडलेगंज तक बनने वाला टी शेप सिक्स लेन फ्लाईओवर और खंजाची चौराहे पर बनने वाले फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य दिसंबर में शुरू हो जाएगा. इसके लिए सेतु निगम ने डिजाइन वर्क कंप्लीट कर मौके का मुआयना भी कर लिया है. निर्माण कार्य के लिए बेरिकेडिंग किए जाने की शुरुआत जल्द की जाएगी.


गोरखपुर (अमरेंद्र पांडेय)।सिटी को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज की ओर (मुख्य सड़क पर आखिरी पेट्रोल पंप के पास) सिक्स लेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा। करीब 2.6 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर का प्रस्ताव भेज दिया गया है। इसके साथ ही देवरिया बाईपास तिराहा पर करीब 434 मीटर फोरलेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इससे देवरिया बाईपास को जोड़ा जाएगा। दोनों परियोजनाओं पर करीब 429.49 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) की मंजूरी कैबिनेट से मिल चुकी है। 96.50 करोड़ से खजांची में बनेगा फ्लाई ओवर


वहीं, मेडिकल कालेज रोड के खंजाची चौराहे के पास 700 मीटर का फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। इसकी लागत 96.50 करोड़ है। इसके निर्माण के लिए सेतु निगम को पहली किस्त भी 24.12 करोड़ रुपए मिल चुकी है। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण कर पूरी रिपोर्ट ले ली है। यह फ्लाई ओवर बरगदवां-कौआबाग जेल बाईपास फोरलेन (मेडिकल कॉलेज रोड) पर खजांची चौराहे के पास बनेगा। इसका भी निर्माण टेक्निकल सेक्शन के बाद अगले महीने से शुरू होने की संभावना है।न्यू ईयर में मिलेगी सौगात

- गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के ओमकार नगर तिराहे से बालापार-टिकरिया मार्ग पर स्थित रेल समपार संख्या 6 स्पेशल पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रारंभिक लागत 8539.35 लाख रुपए बताई जा रही है। - बरगदवा चौराहे से फर्टिलाइजर मार्ग पर नकहा जंगल-मारीराम स्टेशन के मध्य रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रारंभिक लागत 7717.88 लाख रुपए अपेक्षित है। - मुंडेरा बाजार-सोनबरसा मार्ग पर समपार संख्या 147 पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना है। इसके लिए 6099.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।- मानीराम-पीपीगंज रेलवे स्टेशन के बीच ओवर ब्रिज का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस पर कुछ आपत्तियां लगी थीं, जिसका निस्तारण कर दिया गया है। इसकी लागत 9062.68 लाख रुपए बताई जा रही है।- कैंपियरगंज-मेहदावल मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण। इसकी प्रारंभिक लागत 6039.54 लाख रुपए अनुमानित बजट है। इसका प्रस्ताव मुख्य परियोजना प्रबंधक को भेजा गया है। 16185.94 लाख से राप्ती नदी और चिलुआताल पर बनेंगे चार पुल- पाली ब्लॉक के पाली-डोहरिया मार्ग पर राप्ती नदी के सुगहा घाट पर पुल बनाया जाएगा। 3640.29 लाख रुपए का प्रस्ताव मुख्य अभियंता सेतु निगम की ओर से प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन को वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

- सिहोरवा-कौड़ीराम मार्ग पर राप्ती नदी के सिहोरवा घाट पर पुल बनाया जाएगा। 4279.47 लाख रुपए का प्रस्ताव प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भेजा गया है।- पिपरौली ब्लॉक के बलुईगाढ़ा एवं विकास खंड खोराबार के ग्रामपंचायत मिर्जापुर के मध्य राप्ती नदी पर पुल बनाया जाएगा। 4,160.93 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है। पत्रावली प्रमुख सचिव लोक निर्माण के पास स्वीकृति के लिए गई है। - विकास खंड भटहट में चिलुआताल के फैलहवा घाट पर पुल बनाया जाएगा। 4105.24 लाख रुपए का प्रस्ताव मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को भेजा गया है। यह पुल खाद कारखाने के पास है। टीपी नगर और खजांची चौराहे पर बनने वाले फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। सारी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैैं। कृष्णा करुणेश, डीएम गोरखपुर

Posted By: Inextlive