- दैनिक जागरण आई नेक्स्ट अपडेट्स ऑन रेडियो सिटी पर डॉ। ज्योति कुमार देंगे सुझाव

GORAKHPUR: कोरोना के बढ़ते केसेज को देखते हुए शासन के आदेश पर फिर से लॉकडाउन हुआ है। ऐसे में घर में रहकर लॉकडाउन का पालन करें। ऐसा कर ही हम बढ़ते हुए केसेज की रोकथाम कर सकेंगे। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोगी अपनी सभी दवाएं नियमित समय से सेवन करते रहें। अपने डॉक्टर के संपर्क में रहें। इसके लिए अपने डॉक्टर से टेलीमेडिसिन की हेल्प ले सकते हैं। यह जानकारी दैनिक जागरण आई नेक्स्ट अपडेट्स ऑन रेडियो सिटी पर डॉ। च्योति कुमार ने दी। प्रोग्राम का टेलीकास्ट रेडियो सिटी 91.9 एफएम पर सुबह 10 बजे होगा। जिसे सुनना आप बिल्कुल भी न भूलें। डॉ। ज्योति कुमार बताते हैं कि लॉकडाउन का पालन करें, जैसे आपने पहले किया था। बेवजह घर से निकलना ठीक नहीं है। हैंड सेनेटाइजेशन या साबुन से हाथ साफ करते रहें। साथ ही चेहरे पर फेस मास्क हमेशा रहना भी सुनिश्चित होना चाहिए। 1 से 2 मीटर की दूरी जरूरी है। अनावश्यक रूप से गेट, रेलिंग, दीवार, कुर्सी को छूने और सटने से परहेज करना चाहिए। कोरोना से बचने का मुख्य हथियार हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता होती है। जिसको हमें मजबूत करना जरूरी होता है। जिससे इस बीमारी के होने की संभवना को कम किया जा सकता है। बच्चे, बूढ़े, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार रोगियों में इम्युनिटी लेवल काफी कम हो जाता है। समुचित आहार, गर्म पानी का सेवन, समय से खाना खाना, नियमित 6 से 7 घंटे सोना, आधे घंटे योगा और व्यायाम करना इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होता है।

Posted By: Inextlive