जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है. गुलरिहा एरिया के चरगावां ब्लॉक के ठाकुरपुर नंबर एक अंतर्गत गड़हिया टोला में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. जब इसकी जानकारी पिता को हुई तो उन्होंने भी घर के पास स्थित खेत में आम के पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. एक ही घर में बाप और बेटे के खुदकुशी की खबर मिलते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की पड़ताल में जुट गई.


गोरखपुर (ब्यूरो): गड़हिया टोला निवासी रामबेलास पटेल (48) मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। उसके साथ बड़ा बेटा गोविंद भी रहता है। छोटा बेटा आकाश मां के साथ रहता था। 15 दिन पहले रामबेलास मुंबई से घर आया था। गांव के बाहर सड़क पर स्थित जमीन पर बाउंड़ी बनवा रहा था। बताया जा रहा है कि तीन दिन से रामबेलास का पत्नी शंभू देवी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। यहां परिवार में उनके साथ पत्नी शंभू देवी (45), दो बेटे गोविंद (22) और आकाश (18) रहते हैं। जबकि बेटी बेटी पुष्पा की शादी हो चुकी है। आसपास के लोगों के मुताबिक परिवार में आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कलह होती रहती थी। पति- पत्नी में अक्सर होता था विवाद


आरोप है कि रामबेलास की पत्नी शंभू देवी पति से छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट करती थी। बुधवार को भी परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शम्भू देवी ने डॉयल 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुलाई। पुलिस ने दोनों में सुलह करा दी, लेकिन इस बीच देर रात एक बार फिर दोनों में विवाद शुरू हो गया। शंभू देवी का कहना है कि रामबेलास ने पत्नी और बेटे आकाश की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी।पेड़ से लटकर पिता ने दी जानरात 9 बजे दोनों के बीच दोबारा विवाद व मारपीट हो गई, जिसे देख छोटा बेटा आकाश पहुंच कर बीच बचाव करने लगा। इस पर रामबेलास ने उसे भी पीट दिया। पिटाई से क्षुब्ध होकर आकाश ने घर के दूसरी मंजिल पर जाकर कमरे के छत से लगे कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद कोई आहट नहीं मिलने पर मां छत पर गई तो बेटे को फंदे से लटकता देख शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और शव को नीचे उतारकर नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। कुछ देर बाद जब इसकी जानकारी पिता ररामबेलास को हुई तो वह भी भागकर घर से 200 मीटर दूर अपने खेत में गया और वहां आम के पेड़ से लटक कर उन्होंने भी आत्महत्या ली। सुबह एक साथ दोनों घटना की जानकारी होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पारिवारिक विवाद में घुट रहा रिश्तों का दम

एक बार फिर पारिवारिक विवाद में रिश्तों का दम घट गया। गुलरिया एरिया में बेटे और बाप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वैसे इन दिनों पारिवारिक विवाद की घटनाएं आम हो गई हैं। बीते दिनों कोतवाली एरिया के गंगेश चौराहे के पास रहने वाली बहन और बहनोई के बीच झगड़ा समाप्त कराने गए युवक की हत्या कर दी गई। बीते दिनों पारिवारिक विवाद में एक पिता ने दो बच्चों के साथ आग लाकर जान दे दी थी। पारिवारिक विवाद इस कदर बढ़े हैं कि पलभर में प्यार का रिश्ता खौफनाक हो जा रहा है, जिसकी टीस ताउम्र रहती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। साइकोलॉजिस्ट और सोशियोलॉजिस्ट मानते हैं कि सामाजिक तानाबाना टूटने, गुस्से को काबू न रखे पाने और भीतर पल रहे आक्रोश की वजह से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। केस-1: दो बच्चों संग पिता ने लगा ली थी आग

1 दिसंबर को गीडा एरिया के सरया में मदन कन्नौजिया (36) ने बच्चों संग सुसाइड कर लिया। वह बेटी अन्नपूर्णा (7) और बेटे शेषनाथ (5) के साथ कमरे में कैद हो गया। रसोई गैस खोलकर उसने आग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। उसके भाई मोहन ने बताया कि अक्सर उसके भाई और भाभी के बीच विवाद होता था। बच्चों को छोड़कर उसकी भाभी एक हफ्ते पहले मायके चली गई थी। केस-2: पति ने सिम कार्ड नहीं बदलवाया तो बेटियों संग नदी में डूबी महिला 24 मार्च 2021 को पीपीगंज एरिया के बगहीभारी निवासी एक महिला अपने दो बेटियों संग रोहिन नदी में कूद गई। परदेस में रहने वाले पति संग उसका विवाद हुआ था। महिला के मोबाइल का सिमकार्ड खराब हो गया था। वह कई दिनों से पति से सिमकार्ड बदलने के लिए कह रही थी। लेकिन उसने सिमकार्ड नहीं बदलवाया। रात में पति से नाराज होकर पत्नी अपनी दो बेटियों संग निकली। केस-3: पति से मामूली विवाद पर पत्नी ने लगाई आग 22 अक्टूबर 2021 को खोराबार एरिया के रघुनाथपुर में घटना हुई। पति से नाराज होकर पत्नी ने अपने डेढ़ साल के बेटे और पांच साल की बेटी संग खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली। परिवार के लोग दरवाजा तोड़कर उनको बाहर निकालते। इसके पहले वह गंभीर रूप से झुृलस गए। पुलिस ने उनको मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Posted By: Inextlive