- महिला हेल्प डेस्क बनाने के दिए गए हैं निर्देश

- हर थाने पर हुई व्यवस्था,महिला कांस्टेबल और दरोगा की तैनाती

- महिलाओं की फरियाद सुनकर समस्या दूर करेगी हेल्प डेस्क

GORAKHPUR: जिले के हर थाना महिला हेल्प डेस्क के संबंध में नई गाइड लाइंस जारी हुई हैं। डीजीपी ने महिला हेल्प डेस्क और विजिटर्स रूम बनाने का निर्देश दिया है। महिला हेल्प डेस्क के नए स्वरूप से थानों के कामकाज में काफी बदलाव आ जाएगा। पूर्व में निर्भया फंड के तहत थानों को महिला हेल्प डेस्क बनाने के लिए आवश्यक बजट भी जारी किया जा चुका है। लेकिन इस बार जो हेल्प डेस्क बनाने का फरमान जारी हुआ है। उसमें महिला रिसेप्शन पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को इंग्लिश की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। एसएसपी ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क बनाने के संबंध में जारी गाइड लाइन से सभी थानेदारों को अवगत करा दिया है।

24 घंटे काम करेगा महिला हेल्प डेस्क

जिले में महिला हेल्प डेस्क पहले से कार्य कर रहा है। पूर्व में जारी निर्देशों के अनुसार हर थाना पर महिला हेल्प डेस्क बनाया गया था। लेकिन आने वाले समय में इस हेल्प डेस्क का स्वरूप पूरी तरह से बदला नजर आएगा। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारियों को अच्छे व्यवहार करने के लिए ट्रेंड किया जाएगा। साथ ही आठ-आठ घंटे के हिसाब से उनकी तैनाती की जाएगी। यह हेल्प डेस्क 24 घंटे काम करेगा। इसलिए रात में भी महिला फरियादियों की बात सुनी जा सकेगी।

यह होगी व्यवस्था

- दो महिला पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

- महिला कर्मचारियों को अच्छे व्यवहार के लिए ट्रेंड किया जाएगा।

- आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में 24 घंटे हेल्प डेस्क काम करेगा

- डे अफसर इसकी मानीटरिंग करेगे, एसएचओ के अधीन काम होगा।

- सीओ हर 15 दिन पर महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करेंगे।

- सभी पुलिस अधिकारियों का मोबाइल नंबर हेल्प डेस्क पर अंकित होगा

- थाना में तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों का नाम और मोबाइल अंकित किया जाएगा

Posted By: Inextlive