पादरी बाजार उपकेंद्र से जुड़े मेन मार्केट में लगा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर के पास कूड़े की ढेर में आग लगने से केबल और ट्रांसफॉर्मर धू-धू कर जल गया. आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना पर पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारी और दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. उधर इलाके की सप्लाई पहले ही बंद कर दी गई थी. हालांकि इस दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई. बिजली कर्मियों ने पुराना ट्रांसफॉर्मर हटाकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य शुरू किया. कर्मचारियों के अथक प्रयास के बाद देर शाम तक सप्लाई बहाल की जा सकी. तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.


गोरखपुर (ब्यूरो). पादरी बाजार उपकेंद्र से जुड़े मेन मार्केट में लगा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर के पास कूड़े की ढेर में आग लगने से केबल और ट्रांसफॉर्मर धू-धू कर जल गया। आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस, बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारी और दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। उधर इलाके की सप्लाई पहले ही बंद कर दी गई थी। हालांकि इस दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई। बिजली कर्मियों ने पुराना ट्रांसफॉर्मर हटाकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य शुरू किया। कर्मचारियों के अथक प्रयास के बाद देर शाम तक सप्लाई बहाल की जा सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। तेज हवा से ट्रांसफॉर्मर में आग
पादरी बाजार में सप्ताहिक मार्केट लगता है। बाजार के सटे ही 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है। इससे करीब 150 कंज्यूमर्स को सप्लाई दी जाती है। बुधवार कीे दोपहर करीब 1 बजे किसी ने ट्रांसफॉर्मर के पास पड़ा कूड़े के ढेर में आग लगा दी। हवा इतनी तेज थी कि आग की लपटे केबल तक पहुंच गई। पहले केबल में आग लग गई। इसके बाद आग ट्रांसफॉर्मर तक पहुंच गया। देखते ही देखते 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। इस दौरान तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। पांच घंटे का लग गया समयइस दौरान दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। किसी ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी। हालांकि इस दौरान सप्लाई ठप कर दी गई और आग पर काबू पाया गया। जेई अजय सिंह ने बताया कि नये ट्रांसफॉर्मर के लिए स्टोर से डिमांड की गई। पुराना ट्रांसफॉर्मर हटाकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। हालांकि ट्रांसफॉर्मर बदलने में करीब पांच घंटे का समय लग गया। उधर सप्लाई बाधित होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कर्मचारियों के प्रयास के बाद देर शाम को सप्लाई बहाल की जा सकी।

Posted By: Inextlive