सोशल मीडिया पर मौजूद डेटिंग एप पब्लिक को दे रहे झांसा, शर्मिदगी में विक्टिम नहीं करते कंप्लेन

GORAKHPUR: मौज-मस्ती के साथ अच्छी आमदनी का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। खास बात है कि इसमें अहम कड़ी लड़कियां निभा रही हैं। सिटी के लोगों के साथ जालसाजी की शिकायत आने के बाद दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने फे्रंडशीप कराने वाली कुछ संस्थानों का स्टिंग ऑपरेशन किया। इसमें संस्थान की लड़की ने गोरखपुर के हीरापुरी कॉलोनी, सूर्यकुंड, रेलवे कॉलोनी समेत कई इलाकों में सर्विस देने का दावा किया। उसका कहना था कि इसके बदले में आपकी अच्छी इनकम भी होगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव जालसाज डेटिंग एप बनाकर एंजॉएमेंट के नाम पर लोगों से पैसा ऐंठ रहे हैं। वहीं जालसाजी का शिकार इंसान इज्जत बचाने के डर से इसकी कंप्लेन नहीं करता है।

कई के साथ हो चुकी ठगी

नाम न बताने की शर्त पर एक शख्स ने बताया कि डेटिंग एप पर एंजॉएमेंट के नाम पर मुझसे दो हजार रुपए अकाउंट में डलवाए गए। इसके बाद ये लोग मेरी कॉल भी नहीं उठाते हैं। इसी तरह कई लोग झांसे में आकर पैसा गंवाते रहते हैं लेकिन इज्जत के डर से कंप्लेन नहीं करते हैं।

जालसाज का अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर

जालसाज के पीएनबी का अकाउंट नंबर 0444000100XXXXXX

जालसाज का मोबाइल नंबर

869509XXXX

रिपोर्टर और महिला जालसाज के बीच बातचीत

जालसाज : आपने साइट पर रजिस्ट्रेशन किया है।

रिपोर्टर : हां किया है।

जालसाज : तो आप इंट्रेस्टेड हो हमारी साइट पर जुड़ी गुड लुकिंग हाईप्रोफाइल फीमेल्स के साथ डेटिंग, मीटिंग, चैटिंग और उनके साथ फिजिकल रिलेशनशिप प्लस इनकम करने के लिए।

रिपोर्टर : पर मैम मैं गुड लुकिंग नहीं हूं।

जालसाज : शक्ल से कोई दिक्कत नहीं, मैम लोगों को केवल एंजॉएमेंट चाहिए होता है। आपको केवल एंजॉएमेंट करना है उनके साथ, शक्ल से कोई परेशानी नहीं है।

रिपोर्टर : ओके

जालसाज : मेंबरशिप लोगे आप कंपनी में।

रिपोर्टर : थोड़ा सा आप बता देतीं पहले कि कैसे सबसे मुलाकात होगी।

जालसाज : केवल मैम लोगों के साथ आपको एंजॉएमेंट करना है। पेमेंट करो के बाद आपको आपके नजदीकी इलाके की चार फीमेल्स के नंबर प्रोफाइल पिक्चर के साथ दिए जाएंगे।

रिपोर्टर : अगर किसी फीमेल को मैं पंसद करता हूं और वो बात करने से इंकार कर दे तो।

जालसाज : ऐसा नहीं होगा।

रिपोर्टर : केवल मोबाइल से ही बात होगी।

जालसाज : आप मैम के घर भी जाओगे। वहां एंजॉएमेंट करोगे।

रिपोर्टर : वो लोग नए इंसान को देखकर अनकंफर्टेबल नहीं फील करेंगी।

जालसाज : ऐसा नहीं है, मैम लोग बाहर जाकर ये सब नहंीं कर सकती हैं। इसलिए हमारी कंपनी से जुड़ी हैं।

रिपोर्टर : इसमें इनकम कैसे होगी।

जालसाज : आप जब मैम से दोस्ती बढ़ाओगे, उन्हें संतुष्ट कर दोगे तो वो खुद तुम्हें पैसे देंगी।

रिपोर्टर : इसमें किस एज ग्रुप की फीमेल है।

जालसाज: मैं आपको हर एज की फीमेल अवेलबल करा दूंगी।

रिपोर्टर : आपकी कंपनी वैध है या अवैध।

जालसाज : कंपनी गवर्नमेंट से रजिस्टर्ड है। आपको केवल दो हजार रुपए अकाउंट में डालने होंगे। इसके बाद छह महीने तक आप मेंबर बने रहेंगे।

रिपोर्टर : गोरखपुर में कहां-कहां फीमेल अवेलबल करा देंगी।

जालसाज : हर शहर में हमारी कंपनी के मेंबर हैं। आपको हीरापुरी कॉलोनी, सुर्यकुंड और रेलवे कॉलोनी समेत कई इलाके में फीमेल अवेलबल करा दूंगी।

ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। इस तरह की सर्विस देने का झांसा देने वाले फ्रॉड करते हैं। यदि कोई शिकायत सामने आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।

डॉ। कौस्तुभ, एसपी सिटी

Posted By: Inextlive