-सिटी के कॉलेज और स्कूलों में मनाई गई गांधी और लाल बहादुर जयंती

GORAKHPUR: रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम गाकर शहरवासियों ने 2 अक्टूबर शुक्रवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। गोरखपुर यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।

डीडीयू में सादगी से मनी जयंती

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में वीसी प्रो। राजेश सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत के दूसरे पीएम लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर ललित कला एवं संगीत विभाग की स्टूडेंट्स द्वारा यूनिवर्सिटी का कुलगीत गाया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो। रविशंकर सिंह ने वीसी एवं अन्य मौजूद लोगों का स्वागत किया। वीसी के साथ प्रो। रजनीकांत पांडेय पूर्व कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, प्रो। चंद्रशेखर अधिष्ठाता विधि संकाय, प्रो। एके। तिवारी अधिष्ठाता वाणिज्य संकाय, प्रो। एसएन। तिवारी अधिष्ठाता विज्ञान संकाय, प्रो। रविशंकर सिंह अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो। विनय कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ। ओम प्रकाश, परीक्षा नियंत्रक डॉ। अमरेंद्र सिंह, लेखा अधिकारी पी.एन। सिंह ने भी पुष्पार्चन किया।

मॉडर्न हेरिटेज में हुआ कॉम्प्टीशन

मॉडर्न हेरिटेज एकेडमी परिसर में प्रबंधक प्रधानाचार्या एवं अध्यापिकाओं द्वारा लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। बच्चों को घर पर ही उनके विचारों के बारे में वीडियो, और कला कॉम्प्टीशन का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने सारी चीजों को पूरा करते हुए ऑनलाइन स्कूल को शेयर किया।

रैम्पस में दिन को बनाया यादगार

रत्‍‌न मेमोरियल पब्लिक स्कूल रैम्पस ने इस दिन को यादगार बनाया। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर डाएरेक्टर विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ये ऐतिहासिक दिन अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश को गुलामी के बेडि़यों से गांधी और शास्त्री ने मुक्त कराया था।

बीजेपी ने चलाया अभियान

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर बीजेपी गोरक्षनगर मंडल के पदाधिकारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सत सुकृत, महामंत्री सुनील चौधरी, अजय ओझा, मंडल उपाध्यक्ष गौरव त्रिपाठी, पार्षद राजकुमार चौहान, दीपक सिंह, अरविंद मौर्या, रतन शाही, अभिषेक पांडेय मौजूद रहे।

आर्मी और सेंट जोसेफ में हुए प्रोग्राम

सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार में गांधी जंयती धूमधाम से मनाई गई। प्रिंसिपल फादर सीबी जोसेफ ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शो से हमें प्रेरणा लेना चाहिए। इस दौरान फादर लीजो, डॉ। मयंक मिश्रा समेत स्कूल स्टॉफ और टीचर मौजूद रहे। इसी तरह आर्मी पब्लिक स्कूल में गांधी जंयती मनाई गई। प्रिंसिपल विशाल त्रिपाठी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वाइज प्रिंसिपल चन्द्र प्रकाश पांडेय ने भी माल्यार्पण किया।

एमपी ग‌र्ल्स में हुआ माल्यार्पण

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एमपी ग‌र्ल्स स्कूल में प्रोग्राम हुए। प्रिंसिपल कृष्णा चटर्जी ने लिटरेरी क्लब, साइंस क्लब और व्यक्तित्व विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित किया। राष्ट्रीय ध्वज के आरोहण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसी तरह सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्यकुंड में भी जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रिंसिपल सरोज तिवारी ने गांधी और शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।

यहां भी मनी जयंती

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बाबू पुरूषोत्तम दास राधा रमण दास महाविद्यालय में प्रोग्राम हुए। प्रिंसिपल डॉ। विकास रंजन मणि त्रिपाठी, रीतेश मिश्र, सुरेन्द्र मिश्रा, संगीता मौजूद रहीं। इसी तरह सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल राजबिहारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में जंयती मनाई गई। मारवाड़ इंटर कॉलेज के टीचर्स ने साफ-सफाई कर इस जंयती मनाई। इसका संचालन क्रीड़ाध्यक्ष ओमप्रकाश धर द्विवेदी ने किया। जबकि मारवाड़ बिजनेस स्कूल में प्राचार्य डॉ। संतोष कुमार त्रिपाठी ने गांधी और शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।

Posted By: Inextlive