- दोपहर 3 बजे गोरखपुर पहुंचेगी फ्लाइट, 40 मिनट बाद वापसी

GORAKHPUR:

एयर पैसेंजर्स के लिए खुशखबरी है। शहर के एयरपोर्ट से गुरुवार को दिल्ली के लिए नई फ्लाइट की शुरुआत इंडिगो एयरलाइंस करेगी। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। नई सेवा शुरू होने से अब दिल्ली के लिए कुल पांच विमान सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली के पैंसेजर ज्यादा हैं। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

दिल्ली का सफर हुआ आसान

नई विमान सेवा से दिल्ली के लिए कुल पांच फ्लाइट की सुविधा मिल जाएगी। अभी तक इंडिगो एयरलाइंस की एक, एयर अलायंस की एक और स्पाइस जेट की दो उड़ानें नियमित हो रही थीं। इंडिगो की 180 सीटर फ्लाइट रोजाना दोपहर 3 बजे दिल्ली से पैंसेजर लेकर गोरखपुर पहुंचेगी। 40 मिनट बाद यही विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। एयरलाइंस ने टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी है।

अभी तक मिल रहीं ये सेवाएं

गोरखपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए स्पाइस जेट की दो और इंडिगो की एक फ्लाइट है। इंडिगो की तरफ से प्रयागराज, हैदराबाद, बेंगलुरू, कोलकाता के लिए सेवाएं जारी हैं। लखनऊ के लिए गोरखपुर से हवाई सेवा है। गोरखपुर एयरपोर्ट से होने वाली 13 उड़ानों में 7 इंडिगो एयरलाइंस के पास हैं।

गोरखपुर से इतनी फ्लाइट

दिल्ली - 05

मुंबई - 03

कोलकाता - 01

प्रयागराज - 01

हैदराबाद - 01

बेंगलुरू - 01

लखनऊ - 01

वर्जन

इंडिगो एयरलाइंस दिल्ली के लिए अपनी नई फ्लाइट की शुरुआत 22 जुलाई से करेगी। इससे दिल्ली के लिए कुल पांच विमान सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी।

- प्रभाकर वाजपेई, डायरेक्टर गोरखपुर एयरपोर्ट

Posted By: Inextlive