-जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अफसरों को याद दिलाई जिम्मेदारी

GORAKHPUR: तीन दिन के दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह लगातार दूसरे दिन ¨हदू सेवाश्रम में जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर और आसपास के जिलों से आए करीब 100 लोगों की समस्या सुनी और अतिशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।

100 से अधिक लोग पहुंचे

जनता दर्शन में समस्या के निदान के लिए पहुंचे 100 से अधिक लोगों की फरियाद सुनने के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की क्लास ली। कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान हो जाता तो लोग उन तक नहीं पहुंचते। निश्चित रूप से अफसर जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। इस मामले में अफसरों की अगंभीरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री जनता दर्शन के लिए ¨हदू सेवाश्रम में करीब दो घंटा रहे।

परंपरागत रही दिनचर्या

इससे पहले मंदिर में मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। सुबह उन्होंने सबसे पहले नाथ पंथ के आदि गुरु गोरक्षनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और फिर ब्रह्मालीन गुरु महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण करने के क्रम में मुख्यमंत्री हमेशा की तरह गोशाला गए और करीब तीस मिनट गायों के बीच गुजारा। जनता दर्शन के बाद वह मंदिर कार्यालय में आए और वहां अपने कक्ष में बैठकर बारी-बारी से उन लोगों से मुलाकात की, जो उनसे मिलकर आशीर्वाद लेने के लिए तड़के से पहुंचे हुए थे। उनमें ज्यादातर नव निर्वाचित प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 100 लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों से मिलने और संवाददाताओं से बातचीत के बाद मंदिर से बलिया जाने के लिए रवाना हो गए।

Posted By: Inextlive