क्षेत्र के एक गांव में मौसी के घर आई रामगढ़ताल इलाके की युवती के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. आरोपी युवती को लेहड़ा देवी मंदिर दर्शन कराने ले गया था.


गोरखपुर (ब्यूरो)। वापस लौटते समय युवती को वह अपने घर ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक रामगढ़ताल इलाके की 19 वर्षीय युवती की मौसी गुलरिहा क्षेत्र में रहती है। दो वर्ष पहले युवती अपने मौसी के घर गई हुई थी। वहां उसकी मुलाकात गांव के युवक से हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। एक दिन युवती की मौसी अपनी बहन के घर मिलने चली गई थी। तब युवक ने युवती को झांसा देकर लेहड़ा मंदिर दर्शन कराने चला गया। आरोप है कि वापस लौटते समय रात हो गई, तब युवक युवती को अपने घर ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। वर्ष 2022 में विदेश चला गया। चार महीने पहले युवक विदेश से लौटने के बाद पीडि़ता शादी का दबाव बनाने लगी। तब शादी से इंकार करते हुए युवक ने प्राइवेट वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा।

शादी का झांसा देकर रिश्तेदारी में आयी युवती से मनबढ़ ने दुष्कर्म किया। विदेश से लौटा तो शादी से इन्कार कर दिया। पीडि़त की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गुलरिहा थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है। युवती ने तहरीर में लिखा है कि गुलरिहा क्षेत्र में उसकी मौसी का घर है। वहां आते-जाते गांव में रहने वाले राज नाम के युवक से मुलाकात हुई, जिससे फोन पर बातचीत होती थी। मौसी की अनुपस्थिति में झांसा देकर राज मंदिर ले गया। लौटते समय रात हो गई तो अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने स्वजन को बताने के लिए कहा तो शादी करने की बात कह चुप करा दिया। दो वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। 2022 में यह कहते हुए विदेश चला गया कि लौटने के बाद शादी करेगा। चार माह पहले राज विदेश से लौटा तो शादी करने से मना कर दिया। दबाव बनाने पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। गुलरिहा थाना पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

Posted By: Inextlive