- कोरोना संक्रमण रोकने को दी गई जानकारी

- दहेज हत्या का आरोपित राइटर आया फस्ट

कोरोना संक्रमण रोकने को दी गई जानकारी

- दहेज हत्या का आरोपित राइटर आया फस्ट

GORAKHPUR: GORAKHPUR: कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मंडलीय कारागार का निरीक्षण किया। सोमवार को डीएम के विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी डॉ। सुनील गुप्ता जेल में पहुंचे। इस दौरान अफसरों ने जेल की पाठशाला, हॉस्पिटल, रसोईघर, महिला बैरक सहित अन्य जगहों का इंस्पेक्शन किया। जेल में अलग से बनी बाल अपचारियों की बैरक को भी देखा। बैरक में बाल सुधार गृह के सौ बाल अपचारियों को रखा गया है। महिला बंदियों और उनके बच्चों से बात करके अधिकारियों ने समस्याएं जानीं। सभी को कोरोना से बचाव की सलाह दी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। बंदियों को पहले से ज्यादा सजग और सतर्क रहने को कहा गया है।

बंदी के पास होने पर बंटी मिठाई

यूपी बोर्ड क्ख्वीं के एग्जाम में दहेज हत्या के आरोपित, जेल के राइटर शैलेंद्र सिंह को भी फ‌र्स्ट पोजीशन मिली है। उसने एग्जाम में म्7 मा‌र्क्स प्राप्त किए हैं। राइटर की सफलता पर बंदियों और जेल कर्मियों को मिठाई खिलाकर उसने अपनी खुशी जताई। पिपराइच एरिया निवासी शैलेंद्र सिंह एक साल से दहेज हत्या के आरोप में बंद है। गिरफ्तार होने से पहले ही उसने यूपी बोर्ड एग्जाम का फॉर्म भर दिया था। एग्जाम के लिए गोरखपुर जेल को सेंटर बनाया गया था। जेल में गोंडा, बस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया के बंदी भी एग्जाम देने आए थे। शैलेंद्र के साथ आठ बंदियों ने एग्जाम दिया था।

वर्जन

जेल के निरीक्षण में कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। डीएम-एसएसपी ने रूटीन इंस्पेक्शन किया था। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बंदियों को साफ-सफाई और स्वच्छता के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

- डॉ। रामधनी, वरिष्ठ जेल अधीक्षक

Posted By: Inextlive