- आरक्षित होंगे सभी कोच, कंफर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति

- स्पेशल के रूप में चलाई जाएंगी ट्रेनें, पूर्वांचल के लोगों को राहत

GORAKHPUR: गोरखपुर से लखनऊ, वाराणसी, छपरा और नौतनवा तक यात्रा करने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गोरखपुर से लखनऊ, मंडुआडीह और गोरखपुर के रास्ते छपरा से नौतनवां के बीच चलने वाली इंटरसिटी चार जनवरी से चलेंगी। एनई रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को इंटरसिटी ट्रेनों को स्पेशल के रूप में अगले आदेश तक चलाने की घोषणा कर दी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार इन ट्रेनों में भी आरक्षित कोच ही लगाए जाएंगे। कंफर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति होगी। कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य होगा।

इंटरसिटी ट्रेनों की नई समय सारिणी -

- 05103 गोरखपुर-मंडुवाडीह स्पेशल रोजाना शाम 4.20 बजे से रवाना होगी।

- 05104 मंडुवाडीह-गोरखपुर दैनिक स्पेशल रोजाना सुबह 5.25 बजे रवाना होगी।

- 02531 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन स्पेशल रोजाना सुबह 5.45 बजे गोरखपुर से रवाना होगी।

- 02532 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर स्पेशल रोजाना शाम 4.05 बजे लखनऊ से रवाना होगी।

- 05105 छपरा-नौतनवा स्पेशल रोजाना (रविवार को छोड़कर) सुबह 6 बजे रवाना होगी। 10.05 बजे गोरखपुर से छूटेगी।

- 05106 नौतनवा- छपरा स्पेशल रोजाना (रविवार को छोड़कर) अपराह्न 3 बजे रवाना होगी। गोरखपुर से शाम 5.20 बजे छूटेगी।

Posted By: Inextlive