कैंट इलाके में मकान दिलाने के नाम पर 1.50 करोड़ रुपये की जालसाजी करने वाले जालसाज गोकुल साहनी को कैंट पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. जालसाज के ऊपर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. कैंट थाने में दर्ज उसके खिलाफ जालसाजी के केस में शुक्रवार को पुलिस ने उसे रानीडीहा तिराहे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे उसे जेल भेजा गया.


गोरखपुर (ब्यूरो).एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, शाहपुर इलाके के नंदानगर महादेव झारखण्डी टुकड़ा नंबर 3 जीतपुर दरगहिया के रहने वाले अतुल कुमार त्रिपाठी, मारुतिनंदन, रामप्रवेश सिंह, चन्द्रमोहन त्रिपाठी, मुरारी उर्फ मुराली साहनी और सैनिक कुंज कालोनी, महादेव झारखण्डी के रहने वाले गोकुल साहनी ने मिलकर बड़ा फ्रॉड किया था। इन सभी ने मिलकर एक व्यक्ति को मकान दिलाने के नाम पर डेढ करोड़ रुपये वसूल लिए और मकान भी नहीं दिलाया। इसके बाद पीडि़त ने इन सभी के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज कराया था।पुलिस ने घोषित किया था इनाम
केस दर्ज होते ही सभी आरोपी फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनपर इनाम भी घोषित किया। हालांकि कुछ दिन पहले इनमें से एक आरोपी मुरारी उर्फ मुराली साहनी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। तभी से बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 15 हजार के इनामी गोकुल सहानी को भी गिरफ्तार कर लिया।

Posted By: Inextlive