इन दिनों सिटी से लेकर रूरल एरिया तक इवटीजिंग की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ी हैैं. वहीं लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां भी बढ़ गई है. गोरखपुर पुलिस चुनाव ड्यूटी में व्यस्त है


गोरखपुर (ब्यूरो)। लेकिन शौहदों के बुलंद हौसले पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैैं और बेखौफ इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। हालांकि जितनी भी इवटीजिंग की घटनाएं सामने आई है। पुलिस ने सभी शोहदों को दबोच लिया है। पुलिस का दावा है कि जितने भी शौहदों को पकड़ा गया है। उनके साथ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शोहदों के बुलंद है हौसले


बता दें, शासन के आदेश पर स्कूल, कालेज व कोचिंग जाने वाली छात्राओं के साथ होने वाले इवटीजिंग की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस की तरफ से एंटी रोमियो सेल का गठन किया गया है। लेकिन इन दिनों एंटी रोमियो सेल की सुस्ती के कारण स्कूल, कालेज व कोचिंग जाने वाली छात्राओं के साथ इवटीजिंग की घटनाएं तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। हालांकि पुलिस का दावा है कि घटनाओं पर अंकुश लगाया जा रहा है। बावजूद इसके घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल फिलहाल में हुई इवटीजिंग घटनाएं कहीं न कहीं पुलिस के सुस्ती की पोल खोलती हुई दिखाई दे रही है। केस 1

20 मई 2024 को महाराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा साइकिल से प्रतिदिन सुबह गुलरिहा इलाके के जैनपुर में कोचिंग पढऩे जाती थी। आरोप है कि गुलरिहा के जंगल सखनी टोला रोहुआ निवासी अरविंद और हरिहर एक सप्ताह से आए दिन उसका साइकिल रोककर अशोभनीय टिप्पणी और छेड़खानी करता था। वह बात करने के लिए जबरन उसे मोबाइल देने की कोशिश करता था। इसके बाद छात्रा अपने भाई के साथ शिकायत लेकर पहुंचा तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया। केस 28 मई 2024 को तिवारीपुर एरिया के एक टीचर ने सात वर्षीय मासूम से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया था। पीडि़ता के पिता की शिकायत पर पुलिस छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी टीचर को अरेस्ट कर लिया। केस 311 मई 2024 पीपीगंज एरिया के एक गांव में तीन बच्चों का पिता किशोरी को अकेला देख उसके घर में घुस गया। पड़ोसी होने की वजह से किशोरी ने सोचा कि अंकल के लिए पानी लाए। इससे पहले वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी। केस 4

24 अप्रैल 2024 कैंट एरिया में बाजार करने के लिए गई युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया। आरोप है कि वह अभद्रता करते हुए मोबाइल नंबर मांगने लगा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रानीडीहा निवासी आरोपी विकास पर पुलिस ने केस दर्ज कर किया।केस 5 27 अप्रैल 2024 को कोतवाली एरिया के तरंग क्रॉसिंग के पास एक युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया था। ओराप है कि विरोध करने पर आरोपी ने युवती की पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी फरार हो गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर छेड़खानी व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। 2023-24 में ज्यादा आए इवटीजिंग के मामले वहीं वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी पूजा पांडेय बताती है कि इवटीजिंग की घटना की शिकार हुई पीडि़ताओं का वह काउंसलिंग करती हैैं। इधर तेजी के साथ केसेज आए है। वह बताती है कि विगत 6 वर्षो में इवटीजिंग के कुल 32 मामले आए है। लेकिन 2023-24 में अभी तक सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैैं।सन - इवटीजिंग की घटनाएं 2018-19 - 062019-20 - 01 2020-21 - 03
2021-22 -062022-23 - 062023-24 - 10 कुल - 32 छेड़खानी के मामले में पुलिस की सक्रियता के चलते शोहदों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नॉर्थ

Posted By: Inextlive