सीएम सिटी में पशु तस्करों से परेशान पुलिस ने हाफ एनकाउंटर से अपना अकाउंट खोला है. शनिवार की सुबह चौरीचौरा के सोनबरसा में चौकी इंचार्ज की सजगता पर पुलिस ने पशु तस्करों की घेराबंदी करके एक बदमाश को घायल कर दिया.


गोरखपुर (ब्यूरो)। एनकाउंटर की सूचना पाकर एसएसपी डॉ। विपिन ताडा, एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। घायल आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। एसएसपी ने कहा कि बदमाशों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस पर गोली चलाने वालों से बदमाशों पुलिस सख्ती से निपटेगी।पशु तस्कर के हमले में घायल हुए थे इंस्पेक्टर


शहर में सक्रिय पशु तस्कर पशुओं को लादकर गोपालगंज होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचाते हैं। इसके बदले में उनको 50 हजार रुपए प्रति पशु की दर से भुगतान होता है। एक अप्रैल की रात पशु तस्कर देवरिया के तरकुलवा, धौताल निवासी इंजामामुल खान को पकडऩे गए इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा घायल हो गए थे। तब अधिकारियों ने बताया कि छत पर हाथ फिसलने से वह गिर गए। हालांकि कुशीनगर में इंस्पेक्टर को छत से धकेलने की चर्चा रही। इसके बाद से ही पुलिस टीम पशु तस्करों के पीछे पड़ी थी। इसके पूर्व शहर के भीतर पशु तस्कर 10 से अधिक बार हमला करके घायल कर चुके हैं। पब्लिक और पुलिस पर कब-कब किया हमला 08 जनवरी 2022 : शाहपुर एरिया में हेल्थ कर्मचारी के घर पथराव किया।02 जनवरी 2022: गुलरिहा में पुलिस की पेट्रोलिंग कार में टगक्कर मारकर तस्कर भाग निकले।

31 दिसंबर 2021: शाहपुर एरिया में चौकी प्रभारी और मीडियाकर्मचारी की कार तोड़ी। 25 दिसंबर 2021: खोराबार में वन दारोगा की गाड़ी में टक्कर मारकर तस्कर फरार हो गए। 23 अक्टूबर 2021: खोराबार एरिया में गश्त कर रहे कांस्टेबल को अकेला देखकर हमला बोल दिया। 23 अक्टूबर 2021: कैंट एरिया के सिघडिय़ा में पथराव करके पीआरवी का शीशा तोड़ दिया। 13 जून 2021 : गुलरिहा एरिया में मेडिकल कालेज रोड पर क्राइम ब्रांच और गुलरिहा पुलिस की तस्करों से मुठभेड़ हुई।11 जून 2021 : शाहपुर के आवास-विकास कालोनी में तस्करों ने इंजीनियर जानलेवा हमला किया। 09 जून 2021 : छात्रसंघ चौराहे पर दारोगा की बाइक तस्करों ने ईंट-पत्थर चलाकर तोड़ दी। 06 जून 2021 : बेतियाहाता में सिपाहियों की पिटाई कर बाइक तोड़ दी। जनवरी 2021 : शाहपुर थाने जीप में टक्कर मारकर तस्कर भाग गए। वर्ष 2017 से 2022 तक हुई कार्रवाई गोरखपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ - 121 पुलिस एनकाउंटर में मारे गए बदमाश - 03पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए शातिर - 17 पकड़े गए कुल बदमाश - 283इन बदमाशों का हुआ था फुल एनकाउंटर शाहपुर एरिया में कुख्यात विपिन सिंह को पुलिस मार गिराया था।

चिलुआताल एरिया में अंबेडकर नगर निवासी कुख्यात परवेज का एनकाउंट हुआ। गगहा एरिया में किशोरी को गोली मारने के आरोपित विजय प्रजापति मुठभेड़ में ढेर हुआ। पुलिस एनकाउंटर में बदमाश घायल हुआ है। उससे पूछताछ करके जानकारी ली गई है। कार्रवाई पर पुलिस टीम को इनाम दिया गया है। बदमाशों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी रहेगा। - डॉ। विपिन ताडा, एसएसपी

Posted By: Inextlive