- पार्टी करने की हुई जानकारी तो हरकत में आई पुलिस - शहर में हुक्का बार खोलकर संचालक पिला रहे थे धुआं GORAKHPUR: लॉकडाउन में पुलिस-प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर हुक्का बार अनलॉक हो गए. संचालकों की मनमानी से हुक्का बारों में पार्टियां ऑर्गनाइज होने लगी थीं. गोरखनाथ के हुक्का बार में बर्थडे पार

- पार्टी करने की हुई जानकारी तो हरकत में आई पुलिस

- शहर में हुक्का बार खोलकर संचालक पिला रहे थे धुआं

GORAKHPUR: लॉकडाउन में पुलिस-प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर हुक्का बार अनलॉक हो गए। संचालकों की मनमानी से हुक्का बारों में पार्टियां ऑर्गनाइज होने लगी थीं। गोरखनाथ के हुक्का बार में बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर शिकायत एसएसपी के पास पहुंची। शुक्रवार को एसएसपी ने शहर में सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश एसपी सिटी को दिया। शाम को अचानक हुई चेकिंग में हुक्का बार खुलने की हकीकत सामने आई। हुक्का बार चला रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संचालकों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन, महामारी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज कराया। गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने मुचलके पर छोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

लॉकडाउन में हुक्का बार खोलने की इजाजत नहीं दी गई है। बावजूद इसके कुछ संचालकों ने हुक्का बार खोलना शुरू कर दिया। गोरखनाथ एरिया के हुक्का बार में बर्थडे पार्टी ऑर्गनाइज होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों को जानकारी हुई। जबकि रात में नौ बजे के बाद इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर आमजन की आवाजाही पर रोक है। लेकिन इसके बाद भी सुबह से लेकर शाम तक हुक्का बार खुलने लगे। तीन दिन पहले कुछ युवकों ने गोरखनाथ और कैंट एरिया के हुक्का बारों में पार्टी की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लॉकडाउन के दौरान हुक्का बार में पार्टी करने पर सवाल उठे तो युवकों ने फोटो हटा दी।

एसएसपी को मिली शिकायत, घनघनाया वायरलेस सेट

शुक्रवार की दोपहर हुक्का बार खुलने की जानकारी एसएसपी को हुई। किसी ने एसएसपी को बताया कि शहर में रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चल रहे हैं। वहां पर दिनभर युवक जुट रहे। यह मामला सामने आने पर एसएसपी ने जांच का निर्देश दिया। उन्होंने तत्काल एसपी सिटी से कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। एसएसपी के सख्त होने पर वायरलेस सेट घनघना उठे। सभी सीओ और थानेदारों को बताया गया कि अपने-अपने एरिया में जांच कराएं। गोरखनाथ पुलिस ने जामियानगर मोहल्ले में स्थित तलब रेस्टोरेंट में छापा डाला तो संचालक समेत आठ लोग हुक्का पीते पकड़े गए। शाहपुर पुलिस ने जेल बाईपास रोड पर स्थित टेन टू इलेवन हुक्का बार में कार्रवाई की। वहां पुलिस ने संचालक को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन, महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी हुक्का बारों की नियमित जांच करने का निर्देश सीओ और एसओ को दिया गया है।

- डॉ। सुनील गुप्ता, एसएसपी

Posted By: Inextlive