-कोरोना संक्त्रमण से सुरक्षा का अफसर ले रहे जायजा

-किसी विवाद के उठने पर बढ़ जाती है रिश्तेदारों की चिंता

GORAKHPUR: नेपाल बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगहबानी तेज कर दी गई है। कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ-साथ हर तरह की हलचल पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर है। गोरखपुर जोन के एडीजी, नेपाल बार्डर से सटे रेंज के डीआईजी गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं। सोमवार को गोरखपुर रेंज के डीआईजी ने महराजगंज जिले में सोनौली का निरीक्षण किया। बार्डर पर स्थित इम्रीगेशन सेंटर और रेन बसेरे का हाल देखा। अधिकारियों और कर्मचारी से बातचीत करते हुए संक्रमण से बचाव और सुरक्षा पर जोर दिया। डीआईजी ने सोनौली कस्बे के व्यापारियों से मीटिंग की। उनकी समस्याओं के निस्तारण अाश्वासन दिया।

अफसर कर रहे निरीक्षण, ले रहे जानकारी

लॉकडाउन के कारण नेपाल बॉर्डर से आमजनों की आवाजाही बंद हो गई थी। लेकिन बाद में अनलॉक शुरू होने पर बढ़नी, सोनौली, रुपईडीहा सहित अन्य जगहों से मालवाहक ट्रकों की आवाजाही होने लगी है। रोजाना करीब तीन सौ के आसपास ट्रक नेपाल जाने लगे। इस बीच नेपाल के नए नक्शे को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इससे बार्डर के आसपास एरिया में रहने वाले लोग परेशान हो गए। इंडिया और नेपाल के बीच काफी लोगों की आवाजाही होती है। तमाम लोगों की रिश्तेदारियां और उनके संबंधियों के बिजनेस भी संचालित होते हैं। इसलिए नेपाल में होने वाली हर गतिविधि को लेकर लोग अलर्ट रहते हैं। सोमवार को डीआईजी ने बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एसएसबी, पुलिस सहित अन्य लोगों संग मीटिंग कर मातहतों को सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया।

अटूट रिश्ता, भारत से जाता सामान

इंडिया और नेपाल के बीच अटूट रिश्ता है। इंडिया से पेट्रोल, डीजल, गैस, सब्जियां, दाल, चायपत्ती, सब्जी सहित सामान नेपाल भेजे जाते हैं। वहां से पहाड़ों में मिलने वाली जड़ी बूटियां, पेंट का रोजीन सहित कई चीजें इंडिया में आती हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नेपाल बार्डर पर हालात सामान्य हैं। बिजनेस पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। स्मलिंग रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां निगरानी कर रही हैं।

नेपाल में नक्शा प्रकरण को लेकर कोई असर नहीं पड़ा है। इंडिया और नेपाल के बीच रिश्ता खराब होने की जैसी कोई बात नहीं है। इंडिया के तमाम लोगों की रिश्तेदारियां नेपाल में हैं। बार्डर के आसपास रहने वाले लोगों की रोजाना की आवाजाही होती है। कोरोना संक्रमण के कारण आमजनों का आना-जाना बंद है। अन्य तरह के हालात सामान्य हैं।

अनिल गुप्ता, अध्यक्ष, भारत नेपाल मैत्री समाज

Posted By: Inextlive