- जिले में 5262 पुलिस कर्मचारी, आधे को भी नहीं लग सका टीका

- अफसरों के निर्देश के बावजूद, पुलिस कर्मचारी बरत रहे लापरवाही

GORAKHPUR: लॉकडाउन में फ्रंट लाइन वारियर्स के रूप में कर चुके पुलिस कर्मचारी कोविड वैक्सीनेशन से परहेज कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के निर्देश के बावजूद पुलिस कर्मचारी टीकाकरण में उत्साह नहीं दिखा रहे। जबकि सीनियर पुलिस अफसर टीका लगवाने के बाद भी फील्ड और ऑफिस में काम करने लग गए हैं। अफसरों ने यह बताया कि इसका कोई निगेटिव असर नहीं है। टीका लगवाने के बाद सभी लोग सुरक्षित हो जाएंगे। पब्लिक की सुरक्षा के लिए बढ़चढ़कर अपनी भूमिका निभाएंगें।

गोरखपुर में 2637 का हुआ वैक्सीनेशन

जिले में पुलिस कर्मचारी अपने मोबाइल का मैसेज दिखाकर किसी भी बूथ पर वैक्सीनेशन करा सकते हैं। बावजूद इसके पुलिस कर्मचारी टीकारण में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे हैं। जिले में कुल 5262 पुलिस कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया हैं। इनमें महज 2637 लोगों ने टीका लगवाया है। 2625 कर्मचारियों को टीका लगवाने के लिए बूथ पर पहुंचने का इंतजार हेल्थ टीम कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी का वैक्सीनेशन कराया जाएगा।

यहां इतने लोगों ने लगवाया टीका

जिला कुल पुलिस कर्मचारी टीकाकरण बचे हुए

गोरखपुर 5262 2637 2625

देवरिया 2696 2375 321

कुशीनगर 2131 1120 1011

महराजगंज 1798 1415 383

वैक्सीनेशन के बाद कोई प्रॉब्लम नहीं होती है। सभी पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह टीका जरूर लगवाएं। हम जब सुरक्षित रहेंगे तभी सबकी सुरक्षा के लिए ठीक से काम कर सकेंगे। टीकाकरण के लिए जो भी बच गए हैं। उन सभी पुलिस कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाए जाएंगें।

जोगेंद्र कुमार, डीआईजी- एसएसपी

Posted By: Inextlive