- भाजपा क्षेत्रीय पदाधिकारियों की मीटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे थे ग्रामीण विधायक

- 100 नए सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता ही माने जाएंगे सक्रिय कार्यकर्ता

GORAKHPUR : भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय मीटिंग में आमद दर्ज कराने पहुंचे ग्रामीण विधायक विजय बहादुर को बाहर ही इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कारण जानने की कोशिश की तो बताया गया कि मीटिंग में भाग लेने वालों की लिस्ट से उनका नाम गायब है। इससे वे करीब ब्भ् मिनट तक सभागार के बाहर कुर्सी पर ही जमे रहे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री के शिवकुमार पाठक के हस्तक्षेप के बाद विजय बहादुर को मीटिंग में शामिल किया गया। मीटिंग के दौरान यूपी प्रभारी ओम माथुर ने गोरखपुर क्षेत्र में बीजेपी के सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निष्क्रिय पड़े कार्यकर्ताओं को जागने की चेतावनी दी और सक्रिय कार्यकर्ता का मानक भी तय कर दिया।

टारगेट से क्ख् लाख दूर है बीजेपी

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर कहा कि पूरे देश में कुल क्0 करोड़ लोगों को सदस्य बनाने की भाजपा की योजना है। ऐसे में यूपी से कम से कम ख् करोड़ सदस्य बनें, तभी कार्यकर्ता अपनी उपलब्धियां गिना सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को हरकत में आने के लिए कहा। हर कार्यकर्ता कम से कम क्00 सदस्य बनाए, तभी वह पार्टी का सक्रिय सदस्य माना जाएगा। गोरखपुर क्षेत्र में ख्भ् लाख सदस्य बनाने का टारगेट है। अभी तक क्फ् लाख सदस्य बना दिए गए हैं। उम्मीद है कि फरवरी तक गोरखपुर अपना लक्ष्य पूरा कर लेगा। समीक्षा मीटिंग में सांसद योगी आदित्यनाथ, कमलेश पासवान, राजेश पांडेय उर्फ गुड्डु, जगदंबिका पाल, रविंद्र कुशवाहा, मेयर डॉ। सत्या पांडेय, विधायक डॉ। आरएमडी अग्रवाल सहित गोरखपुर क्षेत्र के क्क् जिलों के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पार्टी तय करेगी दिल्ली का सीएम

सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक निपटाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि वे क्भ् जनवरी से ख्क् जनवरी तक पूरे प्रदेश की समीक्षा पर निकले हैं। इसी क्रम में आज गोरखपुर आए। यहां अभियान बहुत अच्छा चल रहा है। किरन बेदी और दिल्ली के चुनावों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उनका कहना था कि किरन बेदी भाजपा में शामिल होने से सीएम नहीं बन जाएंगी। दिल्ली का सीएम कौन होगा, इसका फैसला पार्टी करेगा। हालांकि प्रदेश प्रभारी यूपी बीजेपी में अन्य लोगों को शामिल कराने से जुड़े सवालों पर कुछ बोलने से बचते नजर आए।

मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और हमेशा पार्टी के लिए काम करता हूं। मीटिंग की लिस्ट में मेरा नाम क्यों नहीं था, यह पार्टी के लोग ही बता सकते हैं।

विजय बहादुर यादव, गोरखपुर ग्रामीण विधायक, भाजपा

Posted By: Inextlive