- दो अक्टूबर को आधा दर्जन जगहों पर नगर निगम ने की सफाई

- कई संगठनों ने भी झाड़ू लगाकर पीएम के अभियान को बढ़ाया आगे

GORAKHPUR: शहर के लोगों ने रविवार को सड़कों पर झाड़ू लगाकर राष्ट्रपिता को याद किया और पीएम नरेंद्र मोदी के अभियान में जुड़कर देश की सफाई में अपना सहयोग दिया। इस दौरान जिला प्रशासन, नगर निगम सहित कई अन्य सरकारी संस्थाओं ने कुछ चुनिंदा एरियाज में सफाई करवाई। वहीं शहर के कई विभिन्न संगठनों ने भी सफाई अभियान चलाया। जबकि कार्यक्रम की शुरुअता सरकारी व गैर सरकारी संगठनों ने गुदड़ी के लाल कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण करके की।

महापुरुषों को किया याद

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन पर रविवार को शहर में कई जगहों पर विशेष आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्य सभा सांसद शिव प्रताप शुक्ल ने बच्चों के गांधी और शास्त्री जी के बारे में जानकारी दी। सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी दोनों महापुरुषों की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान प्रिंसिपल राजबिहारी विश्वकर्मा ने बच्चों को गांधी जी के मार्गो पर चलने की जानकारी दी। जिला अधिवक्ता एसोसिएशन ने पुस्तकालय भवन में जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर अंबिका प्रसाद सिंह ने सबसे पहले ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में हरिशंकर पांडेय, हरिमोहन धर द्विवेदी, रमाशंकर राम त्रिपाठी, धर्मेद्र कुमार मिश्र सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। शास्त्रीनगर में सुभाष चंद्र अकेला की अध्यक्षता में दोनों महापुरुषों की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। डीबी इंटर कॉलेज में सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया गया। वहीं कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ। शंकर मणि त्रिपाठी ने बच्चों को गांधी और शास्त्री जी के योगदान को जानकारी दी। नवल्स एकेडमी रुस्तमपुर में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान निदेशक डॉ। आरसी श्रीवास्तव, स्कूल स्टाफ व बच्चों ने रामधुन पर गांधी और शास्त्री को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कई कार्यक्रम भी हुए। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह नौ बजे प्रिंसिपल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। चित्रगुप्त मंदिर सभा में भी गांधी-शास्त्री जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक स्कूलों के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। एनई रेलवे बालक इंटर कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के स्टूडेंट्स को चार भागों में बांटकर कई कार्यक्रम किए गए। एसएन सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी में भी जयंती समारोह मनाया गया।

सरकारी संस्थाओं ने भी मनाई जयंती

गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को रत्न मेमोरियल पब्लिक स्कूल में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के रघुपति राजा राम गाने से पूरा प्रांगण गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रबंधक प्रेमचंद श्रीवास्तव ने पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के बारे में बच्चों को जागरूक किया। उप प्रबंधक विवेक श्रीवास्तव ने बच्चों को गांधी और शास्त्री जी के जीवन के बारे में बताया।

महापुरुषों को याद करने में जहां पब्लिक और संगठनों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं सरकारी संस्थाओं ने भी कई कार्यक्रम किए। नगर निगम कार्यालय पर मेयर डॉ। सत्या पांडेय व नगर आयुक्त बीएन सिंह ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान एडी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गांधी जी रचित गीत गाए। वहीं मेयर और नगर आयुक्त ने टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा और शास्त्री चौक स्थित शास्त्री प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस दौरान पार्षद अजय राय, जावेद अहमद खान, चीफ इंजीनियर सुरेश चन्द्र, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद, लेखाधिकारी बृजेश सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं नगर निगम ने बेतियाहाता मलिन बस्ती, कलेक्ट्रेट परिसर सहित कई अन्य एरिया में विशेष सफाई अभियान चलाया। जिला प्रशासन ने भी जयंती समारोह का आयोजन किया। इसमें कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर अनिल कुमार और कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम संध्या तिवारी व विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ। मन्नान अख्तर ने ध्वजारोहण किया।

मस्ट न्यूज

अमिताभ बच्चन की सुनी अपील

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की अपील पर रविवार को रॉयल रेजीडेंसी परिवार ने शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सबसे पहले रेजीडेंसी परिवार ने गोलघर से शास्त्री चौक तक सड़कों की सफाई की। इस मौके पर निदेशक रक्ष धींगरा ने लोगों को गांधी और शास्त्री जी के जीवन के बारे में बताया। वहीं आरजी-टेक एजुेशन की तरफ से गांधी जी के जीवन का महत्व शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था निदेशक राजल गुप्ता, तालिब, नवीद, सोनाली, आकांक्षा, साक्षी, विजय, लक्ष्मी सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन की दो न्यूज

सत्य और अहिंसा के पुजारी थे गांधी

गांधी जी ने जीवन में कभी झूठ नहीं बाला था। उन्होंने विश्व को अहिंसा का पाठ पढ़ाया। यह बातें रविवार को पं। ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान डिग्री कॉलेज बीटीसी संस्थान में गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पं। त्रिलोकीनाथ त्रिपाठी ने कहीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से धर्मेद्र चौहान, महेंद्र द्विवेदी, वंदना पांडेय, ओंकारनाथ त्रिपाठी, अम्भोज नाथ त्रिपाठी, अवनेश्वर नाथ त्रिपाठी, हरिकेश सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

रैंपस में गूंजा रघुपति राघव राजा राम

Posted By: Inextlive