Yogi Adityanath Oath Ceremony: गोरखपुर नगर के विधायक योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सीएम पद की शपथ लेंगे. योगी आदित्यनाथ के दोबारा सीएम बनने को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है. सीएम के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी गुरुवार देर रात तक चलती रही.


गोरखपुर (ब्यूरो)। Yogi Adityanath Oath Ceremony: शहर के प्रमुख स्थानों को लाइट्स से सजाया जा रहा है। जबकि जगह-जगह तोरणद्वार भी बनाए जा रहे हैं। 25 मार्च को जब योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तब एक साथ जिले के 430 मंदिरों में शंख गूंजेंगे। सुबह से लगातार पूजा, अर्चना चलती रहेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया, कार्यक्रम की तैयारी के लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।कार्यकर्ता संभालेंगे अरेंजमेंट, दी गई जिम्मेदारी


शहर से लेकर गांव तक हर वार्ड और कस्बे में सीएम के शपथ ग्रहण समारोह को लाइव दिखाने की तैयारी चल रही है। कौन, कहां व्यवस्था संभालेगा। इसकी जिम्मेदारी तय कर दी गई है। ब्लॉक स्तर पर जगह-जगह टीवी स्क्रीन लगाई जा रही है। नगर निगम के सभी वार्डों में भी कार्यक्रम का प्रसारण होगा। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की वार्ड और ब्लॉकवार ड्यूटी लगाई गई है। कार्यकर्ता अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहकर शपथ ग्रहण के सारे अरेंजमेंट देखेंगे।Yogi Adityanath Oath Ceremonyलगातार होगी पूजा-अर्चना

शहर के सभी 70 वार्ड सहित रूरल एरिया में कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चलती रही। भाजपा से जुड़े लोगों का कहना है कि जिले में कुल 430 शक्ति केंद्र हैं जहां पूजा अर्चना के लिए सारे अरेंजमेंट किए गए हैं। हर शक्ति केन्द्र पर भाजपा के पांच कार्यकर्ता मौजूद रहकर व्यवस्था सभालेंगे। शंख बजाने के लिए भी लोगों को तैनात किया गया है, जो शपथ ग्रहण के तय समय पर ही शंखनाद करेंगे। इसके लिए एक हफ्ते से मंदिरों का चयन किया जा रहा था।बड़े टीवी स्क्रीन पर पब्लिक देखेगी कार्यक्रम सीएम योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण कार्यक्रम लोग एक साथ देख सकें। इसके लिए टीवी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। गोरखपुर जिले के गोरखपुर में 20 ब्लॉक, आठ नगर पंचायत और शहर के 70 वार्ड में टीवी स्क्रीन पर पब्लिक कार्यक्रम देखेगी। इसके लिए जगह का भी चयन हो गया है। टीवी स्क्रीन ऐसी जगहों पर लगाया जाएगा जहां पर अधिक से अधिक से लेाग कार्यक्रम देख सकें। Yogi Adityanath Oath Ceremony:इस तरह से की जा रही तैयारी - रसूलपुर मोहल्ले सहित शहर के कई अन्य हिस्सों में मुस्लिम समुदाय के लोग भी दीया जलाने की तैयारी कर रहे हैं। - गोरखपुर क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्रों पर लोक कल्याण के लिए पूजन की व्यवस्था की गई है। हर जगह पर पूजा के बाद मिठाई बांटी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता पटाखा फोडऩे के साथ-साथ ढोल- नगाड़े बजाएंगे।

- जिले के हर ब्लाक, नगर पंचायत और नगर निगम के सभी वार्डों में एलईडी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।कलाकारों की टीम मनाएगी दिवाली सीएम के शपथ ग्रहण के दिन शुक्रवार को शहर में भी दिवाली मनाने की तैयारी की गई है। शहर के कलाकारों की टीम भी 17 जगहों पर 25 मार्च की शाम दीपोत्सव मनाएगी। इनमें प्रमुख मंदिर और पोखरे भी शामिल किए गए हैं। Yogi Adityanath Oath Ceremony:सुरक्षा के कड़े इंतजाम, गड़बड़ी पर होगी सख्ती शहर से लेकर देहात तक सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्ज को इस बात की हिदायत दी गई है कि कहीं पर कोई गड़बड़ी ना हो। कार्यक्रम में किसी तरह का खलल पहुंचाने, माहौल बिगाडऩे की कोशिश करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान निर्धारित स्थलों पर पुलिस की टीमें मोबाइल रहकर गतिविधियों पर नजर रखेंगी। विधायक पहुंचे लखनऊ, सुबह रवाना होंगे पदाधिकारी
विधायक दल की बैठक होने की वजह से सभी निर्वाचित विधायक गुरुवार को ही लखनऊ पहुंच गए, लेकिन शपथ ग्रहण कार्यक्रम में लखनऊ जाने वाले कार्यकर्ता और पदाधिकारी शुक्रवार की सुबह लखनऊ रवाना होंगे। लोकल स्तर पर व्यवस्था संभालने वाले लोग जिले में हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। अन्य लोग देर रात तक गोरखपुर से लखनऊ जाने की तैयारी में जुटे रहे। वर्जन सीएम के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। मंदिरों में पूजापाठ के अलावा प्रसाद का वितरण भी होगा। जगह-जगह टीवी स्क्रीन लगाई जा रही हैं, ताकि लोग हर जगह कार्यक्रम देख सकें। युधिष्ठिर सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा गोरखपुर

Posted By: Inextlive