स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा की शुरुआत से शनिवार हो गई. सुबह से ही घरों पर तिरंगा लहराने लगे. सरकारी कार्यालयों संस्थाओं के साथ शहर तिरंगामय हो गया. सिटी के चौराहों पर देशभक्ति के तराने बजने लगे. दिन भर स्कूल-कॉलेजों में रैली निकाली गई. इस दौरान भारत माता की जय वंदे मातरम का जमकर जयघोष हुआ. तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में पहले ही लोगों के घर तिरंगा नगर निगम जिला प्रशासन की ओर से पहुंचा दिया गया है.


गोरखपुर (ब्यूरो).उप्र किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य एवं किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नंदगिरी के नेतृत्व में किन्नर समाज ने तिरंगा यात्रा निकाली। नगर निगम परिसर से शुरू हुई यात्रा कलेक्ट्रेट कचहरी, गोलघर, गणेश चौराहा होते हुए काली मंदिर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पहुंची। जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर घर तिरंगा अभियान का शंखनाद कर आजादी के अमृत महोत्सव की महत्ता बताई गई। इसके पूर्व तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मेयर सीताराम जायसवाल, डीएम कृष्णा करुणेश, नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने झंडी दिखाकर किया। यात्रा में सबसे आगे तिरंगा धुन बजाते तिरंगा रथ चल रहा था। उसके पीछे किन्नर समाज के अगुआ महामंडेश्वर कंकेश्वरी नंदगिरी के साथ सभी समाज के लोग हाथ में तिरंगा लिए गए भारत माता की जयघोष कर रहे थे। यात्रा में गायत्री परिवार, धराधाम, जटाशंकर गुरुद्वारा साहिब कमेटी, मुस्लिम और ईसाई धर्म गुरुओं समेत अनेक धर्म के लोग अपनी टोली के साथ शामिल थे। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल रहे। मदरसा के बच्चों ने निकाली रैली


मदरसा जामिया रजविया मेराजुल उलूम चिलमापुर के बच्चों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रैली निकाली। इस दौरान सभी से घरों पर तिरंगा लगाने के लिए अपील की गई। हाथ मेंं तिरंगा लेकर चल रहे कतारबद्ध बच्चों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।बीआरडी में डॉक्टरों ने निकाली तिरंगा रैली बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने तिरंगा रैली निकाली। कॉलेज से निकाली गई रैली को प्राचार्य डॉ। गणेश कुमार ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ। महिम मित्तल तथा डॉ। पीएन सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा राधिका मेमोरियल ट्रस्ट के राघवेंद्र प्रताप सिंह तथा बांबे इंटेलिजेंस सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक मनोज सिंह, श्रीनेत सेवा समिति की महासचिव प्रियंगा सिंह, मीना यादव, शिवम पांडेय, उदेश्य प्रताप शाही आदि मौजूद रहे। पीएम मोदी के नेतृत्व में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। यह अब यह एक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। इसमें तरह-तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से हमारी युवा पीढ़ी को आजादी के अनसंग हीरोज के बारे में जानने को मिला है। डॉ। महेंद्र सिंह, राजनीतिक विशेषज्ञदेश में हर घर तिरंगा से जुडऩे के बाद सभी लोग अपनें घरों पर तिरंगा लगा रहे हैं। इसके साथ ही हम यह भी चाहते हैं कि लोग हर घर तिरंगा के साथ ही हर घर पौधा भी लगाएं, जिससे हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित हो सके।सोनिका नंदवानी, प्रेसिडेंट, इनरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर

हर घर तिरंगा अभियान में गोरखपुराइट्स बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हर जगह कार्यक्रम का आयोजन भी हो रहा हैं। यह गर्व की बात है। अब एक नए भारत का उदय हो रहा है, जिसमें सभी समाज, संप्रदाय, वर्ग के लोग एकजुटता का परिचय दे रहे हैं। - सविता शर्मा, सोशल वर्कर हर घर तिरंगा अभियान में सभी लोग जुड़कर घरों पर तिरंगा फहराएं और उसका सम्मान करें। यह अभियान देशव्यापी है, सभी की भागीदारी इसमें जरूरी है। आजादी के अमृत महोत्सव में पूरे गोरखपुर को अच्छी तरह से सजाया गया है। - राजेश कुमार सिंह, एडीएम, वित्त एवं राजस्व

Posted By: Inextlive